![]()
बैतूल में आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार शाम को नीट-यूजी पेपर लीक मामले के विरोध में शहर में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रहे पेपर लीक पर सरकार को घेरा। पार्टी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन का भी समर्थन किया। यह प्रदर्शन प्रदेशव्यापी आंदोलन का हिस्सा था, जिसका नेतृत्व प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने किया। आप कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर कोतवाली थाना के सामने से पैदल मार्च शुरू किया। यह मार्च लल्ली चौक और बस स्टैंड होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां उन्होंने अपनी मांगें रखीं। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट-यूजी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग की। सोनम वांगचुक के आंदोलन का भी समर्थन किया
आप नेताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन का भी समर्थन किया। उन्होंने जंतर-मंतर से उन्हें हटाए जाने की कार्रवाई की आलोचना की। पार्टी ने 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद सत्र के दौरान प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने का भी निर्णय लिया। इस प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जोन प्रभारी अजय सोनी, प्रदेश संयुक्त सचिव विजेंद्र चौहान, जिला अध्यक्ष विनोद जगताप, अजीज खान, शंकर पेंदाम, श्रीराम मानकर और राकेश चढ़ोकार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
#नट #पपर #लक #पर #आप #क #मरच #इसतफ #क #मग #बतल #म #कल #पटट #बधकर #कय #परदरशन #सनम #वगचक #क #आदलन #क #समरथन #Betul #News

