नेहा सिंह राठौर की तस्वीर को सेक्स रैकेट की खबर से जोड़ने पर विवाद बोलीं- 'अब कोर्ट में मिलते हैं'

नेहा सिंह राठौर की तस्वीर को सेक्स रैकेट की खबर से जोड़ने पर विवाद बोलीं- 'अब कोर्ट में मिलते हैं'



नेहा सिंह राठौर की तस्वीर को सेक्स रैकेट की खबर से जोड़ने पर विवाद बोलीं- 'अब कोर्ट में मिलते हैं'

भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर और ABP News के डिजिटल प्लेटफॉर्म के बीच एक रिपोर्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. नेहा का आरोप है कि हॉस्टल में सेक्स रैकेट पर पुलिस की छापेमारी से जुड़ी खबर में उनकी तस्वीर और नाम का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा.

इस रिपोर्ट के सामने आते ही नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चैनल की क्लास लगा दी. मामला बिगड़ता देख चैनल ने माफी मांगी, लेकिन नेहा ने साफ कर दिया है कि वे इस मामले को यहीं नहीं छोड़ेंगी और अब सीधे कोर्ट में हिसाब होगा. मामला बढ़ने के बाद ABP News ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी, लेकिन नेहा इससे संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अब इस मामले में कोर्ट में मुलाकात होगी.

'मैं कोई कॉल गर्ल या प्रॉस्टिट्यूट नहीं हूं'

नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर ABP News के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई रिपोर्ट पर सवाल उठाए. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, "सुनो ABP News वालों, मैं कोई कॉल गर्ल या प्रॉस्टिट्यूट नहीं हूं, लेकिन फिर भी तुमने मुझे अपनी खबर में कॉल गर्ल बताने की कोशिश की."

View on Instagram

नेहा के इस बयान के बाद मामला चर्चा में आ गया. उन्होंने रिपोर्ट में अपनी तस्वीर या वीडियो के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई और चैनल से जवाब मांगा.

आखिर क्या था पूरा मामला?

मामला एक ऐसी रिपोर्ट से जुड़ा है, जिसमें एक हॉस्टल में कथित सेक्स रैकेट पर पुलिस की छापेमारी की खबर दिखाई गई थी. नेहा सिंह राठौर के मुताबिक, ABP News के डिजिटल हैंडल पर इस खबर के साथ उनकी तस्वीर और नाम जोड़ दिया गया था. नेहा ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की खबर के साथ उनकी पहचान को जोड़ना उनकी छवि और सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाला है.

वीडियो वायरल हुआ तो ABP News ने मांगी माफी

नेहा का विरोध सामने आने और उनका वीडियो चर्चा में आने के बाद ABP Network ने अपनी डिजिटल रिपोर्ट को लेकर माफी जारी की.

माफी के बाद भी शांत नहीं हुईं नेहा

ABP News की माफी के बाद भी नेहा सिंह राठौर का गुस्सा कम नहीं हुआ. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी किया और सवाल उठाया कि जब उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाली खबर सामने आ चुकी है, तो केवल माफी मांग लेने से क्या बदल जाएगा?

View on Instagram

'अब कोर्ट में मिलते हैं', नेहा ने दी चुनौती

माफी के बावजूद नेहा सिंह राठौर ने अपने रुख में नरमी के संकेत नहीं दिए. उन्होंने वीडियो के आखिर में साफ शब्दों में कहा, "अब कोर्ट में मिलते हैं" इस बयान के साथ नेहा ने संकेत दिया कि वह मामले को कानूनी स्तर पर आगे ले जाने के पक्ष में हैं.

ये भी पढ़ें: कोर्ट नहीं पहुंचे 'पावर स्टार' Pawan Singh, जज साहब ने लगा दिया ₹3,000 का जुर्माना; जानिए क्या है मामला

The post नेहा सिंह राठौर की तस्वीर को सेक्स रैकेट की खबर से जोड़ने पर विवाद बोलीं- 'अब कोर्ट में मिलते हैं' appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *