![]()
हरदा में श्री बजरंग दुर्गा उत्सव परिवार ने शनिवार रात मिडिल स्कूल ग्राउंड पर भजन संध्या का आयोजन किया। राजस्थान के लोक गायक छोटूसिंह रावणा ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। उन्होंने युवाओं से आध्यात्म से जुड़ने और बेटियों को समान अधिकार देने का संदेश भी दिया। युवा आध्यात्म से जुड़ें, राष्ट्रहित में करें काम दैनिक भास्कर से बातचीत में छोटूसिंह रावणा ने कहा कि देश के सभी लोगों को भजनों से जुड़ना चाहिए। जब युवा आध्यात्म से जुड़ते हैं, तो उनमें एक विशेष ऊर्जा आती है। इस ऊर्जा का उपयोग वे स्वयं, परिवार, गांव और राष्ट्रहित में कर सकते हैं। अपने प्रसिद्ध भजन ‘तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना’ को लेकर उन्होंने कहा कि जब इंसान हार जाता है, तब भगवान उसके लिए दौड़े चले आते हैं। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए बताया कि माता कुंती ने श्रीकृष्ण से हमेशा दुख और विपत्तियां मांगी थीं, क्योंकि विपत्ति में भक्त भगवान के सबसे करीब होता है। खाटू श्याम के प्रति जताई आस्था छोटूसिंह रावणा ने भगवान खाटू श्याम को ‘हारे का सहारा’ बताते हुए उनके प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक भक्त का अपने भगवान के प्रति जैसा भाव होता है, वैसा ही उनका भी खाटू श्याम के प्रति है। बेटियों को समान अवसर देने की अपील कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने लोगों से बेटियों के प्रति सोच बदलने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी बेटों के समान प्यार, सम्मान, शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। गर्भ में पल रही बच्ची को केवल बेटी होने के कारण जीवन से वंचित नहीं करना चाहिए। समिति ने बालिकाओं के साथ भेदभाव नहीं करने, भ्रूण हत्या का विरोध करने और बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लेने की अपील की। साथ ही दहेज लेने-देने की कुप्रथा से दूर रहने और सम्मान व समानता पर आधारित विवाहों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। देखे आयोजन की तस्वीरें:-
Source link
#हरद #म #लक #गयक #छटसह #रवण #क #भजन #परसतत #बल #यव #आधयतम #स #जड #त #रषटरहत #म #मलग #ऊरज #समत #न #बटय #क #समन #अधकर #दन #क #अपल #क #Harda #News


