![]()
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने गुरुवार को पशुपतिनाथ लोक के दूसरे चरण के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए मांगे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 17 नवंबर को गांधीसागर में होने वाली कैबिनेट बैठक में राशि मंजूर करने का आग्रह किया है। पशुपतिनाथ लोक का दूसरा चरण मंदसौर स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया जा रहा है। विधायक ने पत्र में कहा कि भगवान पशुपतिनाथ मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर परिसर को नया स्वरूप देने के लिए प्रदेश सरकार ने पशुपतिनाथ लोक का पहला चरण बनवाया। इसका लोकार्पण जनवरी 2026 में हो चुका है। जैन ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। पत्र में जैन ने वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महापर्व का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए मंदिर परिसर का विस्तार जरूरी है। दूसरे चरण से श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी और मंदसौर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जैन ने गांधीसागर में होने वाली कैबिनेट बैठक में 50 करोड़ रुपए मंजूर कर दूसरे चरण का काम आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।
Source link
#पशपतनथ #लक #क #दसर #चरण #क #लए #करड #मग #वधयक #न #मखयमतर #क #लख #पतर #गधसगर #कबनट #बठक #म #मजर #क #आगरह #Mandsaur #News


