पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड:दिल्ली में एक्यूआई 400 के पार; अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम? – Snowfall In Mountains Increased Cold In Plains Delhi Air Turns Toxic What Weather Be Like Over Next 2 Days

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड:दिल्ली में एक्यूआई 400 के पार; अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम? – Snowfall In Mountains Increased Cold In Plains Delhi Air Turns Toxic What Weather Be Like Over Next 2 Days

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में जहां पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है, वहीं कई राज्यों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दिल्ली में प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया है और सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 800 तक पहुंच गया। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती सिस्टम दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का कारण बन सकता है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, एक्यूआई 400 के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह प्रदूषण की स्थिति बेहद चिंताजनक रही। सुबह 7:31 बजे एक्यूआई डॉट इन के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 430 दर्ज किया गया। अमेरिकी वायु गुणवत्ता सूचकांक के पैमाने पर इसे ‘हैजार्डस’ यानी खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। सुबह के समय राजधानी में धुंध की मोटी परत देखने को मिली। इस दौरान तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सुबह हल्की धुंध और कोहरा छाया रहा। वहीं दिन में मौसम साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन प्रदूषण और धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड:दिल्ली में एक्यूआई 400 के पार; अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम? – Snowfall In Mountains Increased Cold In Plains Delhi Air Turns Toxic What Weather Be Like Over Next 2 Days


यूपी के 21 शहरों में कोहरा, 10 शहरों की हवा खराब

उत्तर प्रदेश में पहाड़ी इलाकों से पहुंच रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। सोमवार सुबह राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर समेत प्रदेश के 21 शहर घने कोहरे की चपेट में रहे। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद समेत प्रदेश के 10 शहरों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 और 17 नवंबर को कई इलाकों में कोहरे की चेतावनी दी है। सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल प्रदेश में बारिश की संभावना कम है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

बिहार में सुबह धुंध, दिन में निकलेगी धूप

बिहार में सोमवार को मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

झारखंड में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं

झारखंड में भी फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। रांची समेत कई इलाकों में दिन के समय धूप निकल सकती है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी। रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। रविवार देर रात केदारनाथ में बर्फबारी हुई। इससे पहले बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बर्फ की सफेद चादर देखने को मिली थी। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों की ओर ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं, जिससे उत्तर भारत में तापमान गिरने लगा है। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर इनकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान

वहीं हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। शिमला में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी

राजस्थान में पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। जयपुर में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


एमपी में मौसम रहेगा साफ

मध्य प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि रात के समय तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी। भोपाल में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि 20 नवंबर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा

बंगाल की खाड़ी में बना मौसम संबंधी सिस्टम लगातार ताकतवर हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र के ऊपर विकसित हुआ डिप्रेशन गहरा होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके 17 नवंबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से समुद्र में तेज हवाएं चलने और ऊंची लहरें उठने की संभावना है। 16 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में हवा की रफ्तार 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इस दौरान हवा के झोंके 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। दोपहर के बाद दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवाती सिस्टम का सबसे ज्यादा असर दक्षिण भारत के राज्यों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और केरल में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 और 19 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं 19 और 20 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका

ओडिशा में 19 से 21 नवंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

मछुआरों को 16 से 20 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। 16 से 20 नवंबर तक मध्य बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। जो मछुआरे पहले से समुद्र में मौजूद हैं, उन्हें जल्द सुरक्षित तटों पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों के कारण छोटी नावों के लिए खतरा बढ़ सकता है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को भी स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। चक्रवाती तूफान की दिशा और तीव्रता में होने वाले बदलाव के आधार पर आगे मौसम संबंधी चेतावनियां जारी की जा सकती हैं।

Source link
#पहड #पर #बरफबर #स #मदन #इलक #म #बढ #ठडदलल #म #एकयआई #क #पर #अगल #द #दन #कस #रहग #मसम #Snowfall #Mountains #Increased #Cold #Plains #Delhi #Air #Turns #Toxic #Weather #Days

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *