INDIA Bloc Supreme Court Plea

INDIA Bloc Supreme Court Plea

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
INDIA Bloc Supreme Court Plea

राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, अन्य चुनाव आयुक्तों और डायरेक्टर जनरल (IT) से खुद सवाल पूछने की अनुमति मांगी गई है।

नेताओं ने इसके लिए 48 सवाल तैयार किए हैं। उपलब्ध कॉपी में इन सवालों से जुड़े आरोपों का पूरा विवरण नहीं दिया गया है।

याचिकाकर्ताओं के 48 सवालों में ये प्रमुख मुद्दे शामिल हैं:

  • 26 अक्टूबर के हलफनामे पर मंजूरी: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और दोनों चुनाव आयुक्तों ने 26 अक्टूबर के जवाबी हलफनामे को कब और कैसे मंजूरी दी? क्या इसके लिए बैठक हुई, फाइल पर मंजूरी दी गई या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सहमति बनी?
  • देशभर में SIR का फैसला: पूरे देश में SIR शुरू करने का फैसला चुनाव आयोग ने किस तारीख को लिया और इससे जुड़ी फाइल कौन-सी है?
  • चुनाव आयुक्तों की आपत्तियां: 19 फरवरी 2025 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने कितनी बार लिखित रूप में आपत्ति दर्ज कराई।
  • बहुमत से लिए गए फैसले: क्या SIR से जुड़े किसी फैसले पर चुनाव आयोग में बहुमत के आधार पर निर्णय लिया गया? अगर ऐसा हुआ तो किसने असहमति जताई।
  • वोटर लिस्ट के डेटाबेस की सुरक्षा: क्या 24 जून 2025 से अब तक किसी निजी वेंडर या ठेकेदार के कर्मचारी को वोटर लिस्ट के डेटाबेस में डेटा लिखने या बदलने का अधिकार दिया गया।

विपक्ष ने चुनाव आयुक्त और SIR के मुद्दे को लेकर पहले भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी।

Source link
#INDIA #Bloc #Supreme #Court #Plea

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *