फसल पर दवा लगाते समय किसान को लगा करंट, मौत:  रामपुर बघेलान के गाड़ा गांव में हादसा, पुलिस जांच में जुटी – Satna News

सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव में सोमवार को एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 साल के जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। जितेंद्र सिंह अपने खेत में फसल पर दवा छिड़कने गए थे। खेत में बने पंप हाउस के पास पहुंचते ही वे वहां फैले करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की कुछ देर बाद खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने जितेंद्र को बेहोश देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जितेंद्र को जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद जितेंद्र सिंह को मृत बताया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। वह मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में पंप हाउस में करंट फैलने से यह हादसा हुआ है। पुलिस बिजली के तारों और पंप की स्थिति की भी जांच कर रही है।

Source link
#फसल #पर #दव #लगत #समय #कसन #क #लग #करट #मत #रमपर #बघलन #क #गड #गव #म #हदस #पलस #जच #म #जट #Satna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *