फेसबुक पर बच्चों की मॉडलिंग का विज्ञापन देख फंसी शिक्षिका, साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप बनाकर ऐंठे 1.26 लाख रुपये, केस दर्ज

फेसबुक पर बच्चों की मॉडलिंग का विज्ञापन देख फंसी शिक्षिका, साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप बनाकर ऐंठे 1.26 लाख रुपये, केस दर्ज

ठगों ने पहले आसान कमाई और बच्चों को मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का लालच दिया, फिर अलग-अलग बहाने बनाकर रकम ऐंठते रहे। जब उन्होंने और पैसे जमा करन …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 10:52:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 10:52:08 PM (IST)

फेसबुक पर बच्चों की मॉडलिंग का विज्ञापन देख फंसी शिक्षिका, साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप बनाकर ऐंठे 1.26 लाख रुपये, केस दर्ज
फेसबुक पर बच्चों की मॉडलिंग का विज्ञापन देख फंसी शिक्षिका

HighLights

  1. शिक्षिका को बच्चों की मॉडलिंग और प्रमोशन का झांसा देकर की गई ठगी
  2. फेसबुक लिंक और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए ठगों ने बिछाया था अपना जाल
  3. टारगेट पूरा करने के नाम पर ऐंठे 1.26 लाख, बड़ौद थाने में मामला दर्ज

नईदुनिया न्यूज, बड़ौद (आगर-मालवा)। इंटरनेट मीडिया पर बच्चों के मॉडलिंग और प्रमोशन का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने शिक्षिका को 1.26 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने पहले आसान कमाई और बच्चों को मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का लालच दिया, फिर अलग-अलग बहाने बनाकर रकम ऐंठते रहे। जब उन्होंने और पैसे जमा करने का दबाव बनाया तो पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस के अनुसार गांधी चौक सदर बाजार निवासी 29 वर्षीय शिवानी सोनी, जो निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फेसबुक लिंक और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बिछाया जाल

उन्होंने बताया कि मार्च में फेसबुक पर बच्चों की मॉडलिंग और प्रमोशन से जुड़ी एक लिंक मिली। लिंक खोलने पर उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया, जहां बच्चों को मॉडलिंग में अवसर दिलाने का भरोसा दिया गया। ठगों ने एक यूपीआई आईडी भेजकर निर्धारित राशि जमा करने को कहा। इस पर शिक्षिका ने 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

टारगेट पूरा करने और रिफंड के नाम पर ऐंठे पैसे

इसके बाद कथित टारगेट पूरा करने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर उनसे 86 हजार रुपये और जमा करा लिए गए। बाद में ठगों ने यह कहकर रकम फंसी होने का दावा किया कि पैसे वापस पाने के लिए 1.26 लाख रुपये और जमा करने होंगे।

यह भी पढ़ें- हबीबगंज में मजाक पड़ा भारी: युवक को गले लगाकर मारा थप्पड़, तो गुस्से में दोस्तों को बुलाकर सिर पर फोड़ दी बीयर की बोतल

लगातार बढ़ती मांग और पैसे वापस न मिलने पर शिक्षिका को संदेह हुआ। जब उन्होंने राशि लौटाने की बात कही तो आरोपितों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत के बाद अब बड़ौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

www.naidunia.com
#फसबक #पर #बचच #क #मडलग #क #वजञपन #दख #फस #शकषक #सइबर #ठग #न #टलगरम #गरप #बनकर #ऐठ #लख #रपय #कस #दरज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *