बंगाल में पूर्व-बस ड्राइवर के पास ₹49 करोड़ कैश-गोल्ड मिला:नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब; आरोपी ₹100 करोड़ की शादी वाले तुलु मंडल का रिश्तेदार

बंगाल में पूर्व-बस ड्राइवर के पास ₹49 करोड़ कैश-गोल्ड मिला:नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब; आरोपी ₹100 करोड़ की शादी वाले तुलु मंडल का रिश्तेदार

बंगाल में पूर्व-बस ड्राइवर के पास ₹49 करोड़ कैश-गोल्ड मिला:नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब; आरोपी ₹100 करोड़ की शादी वाले तुलु मंडल का रिश्तेदार


पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी में ₹28 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया है। सोने की कीमत करीब ₹21 करोड़ आंकी गई है। इस तरह कुल बरामदगी करीब ₹49 करोड़ की है। नोटों का ढेर इतना बड़ा था कि उन्हें गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं। पुलिस ने आरोपी मिनार मंडल को गिरफ्तार किया है। वह पहले बस ड्राइवर था। बाद में वह स्टोन कारोबार से जुड़ गया। पुलिस के मुताबिक, वह पत्थर कारोबारी तुलु मंडल का रिश्तेदार है। तुलु मंडल वही शख्स है, जिसने 2024 में अपनी बेटी की करीब ₹100 करोड़ की आलीशान शादी कराई थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि करोड़ों रुपये की नकदी और सोना कहां से आया और इसके पीछे किसका नेटवर्क काम कर रहा था। वहीं, बंगाल के मुंख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने छापेमारी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। बस ड्राइवर से करोड़पति बनने तक का सफर मिनार मंडल पहले राज्य परिवहन विभाग में बस ड्राइवर के तौर पर काम करता था। बाद में उसने पत्थर (स्टोन) के कारोबार में कदम रखा। पुलिस के मुताबिक, वह पत्थर कारोबारी तुलु मंडल का रिश्तेदार है और उसके स्टोन क्वारी तथा क्रशिंग यूनिट्स से भी जुड़ा हुआ था। तुलु मंडल को पूर्व TMC नेता अनुब्रत मंडल का करीबी माना जाता है। इसी महीने वह TMC के अंदर ऋतब्रत बनर्जी गुट में शामिल हो गया था। छापेमारी में क्या मिला बुधवार रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी शुरू की। शुरुआत में करीब ₹5.5 करोड़ नकद मिला, लेकिन नोटों की गिनती पूरी होने तक रकम ₹28 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई। कार्रवाई के दौरान 15 किलो सोना भी बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹21 करोड़ बताई जा रही है। इस तरह कुल बरामदगी करीब ₹49 करोड़ की हो गई। इतनी बड़ी मात्रा में नोट मिलने के कारण उन्हें गिनने में कई घंटे लगे और इस दौरान 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं। गिरफ्तारी के बाद मिनार मंडल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बरामद नकदी और सोना तुलु मंडल और उसके कथित अवैध सिंडिकेट का है। इसके बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। अब पुलिस क्या जांच कर रही है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से आई और इसका असली स्रोत क्या है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी रात छापेमारी और गिनती का काम चलता रहा। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि कार्रवाई किस विशेष सूचना के आधार पर की गई और इसका संबंध किन अवैध वित्तीय लेन-देन या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से है। सरकार ने क्या कहा पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे रेत माफिया और अवैध सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बताया। उन्होंने लिखा कि मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के ठिकाने पर छापा मारा गया। यहां से करोड़ों रुपये नकद और 15 किलो सोना बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि जनता की संपत्ति लूटने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और माफिया सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। TMC बनाम TMC की सियासत शुरू इतनी बड़ी बरामदगी के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर भी सियासी घमासान शुरू हो गया है। पार्टी के दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोपी से संबंध होने के आरोप लगा रहे हैं। TMC विधायक कुणाल घोष ने कहा कि जिन लोगों के घर से पैसा मिला है, वे कुछ ऐसे नेताओं के करीबी बताए जा रहे हैं जो खुद को “अच्छी TMC” बताते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो उन नेताओं से भी पूछताछ की जानी चाहिए। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि बीरभूम लंबे समय तक एक पूर्व TMC मंत्री और “बीरभूम के टाइगर” का गढ़ माना जाता था। अब मुख्यमंत्री को जांच कर यह पता लगाना चाहिए कि आरोपियों के उन प्रभावशाली नेताओं से क्या संबंध थे। वहीं, ऋतब्रत गुट के समर्थक और TMC विधायक प्रसून बनर्जी ने कहा कि इतनी बड़ी बरामदगी के लिए पुलिस की सराहना होनी चाहिए। साथ ही यह भी जांच होनी चाहिए कि यह पैसा किसका है और इसमें कौन-कौन शामिल है। ₹100 करोड़ की शादी फिर चर्चा में इस कार्रवाई के बाद 2024 में तुलु मंडल की बेटी की आलीशान शादी फिर चर्चा में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस शादी पर करीब ₹100 करोड़ खर्च किए गए थे। शादी में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार अरबाज खान और जरीन खान भी शामिल हुए थे। इसके अलावा अंकुश हाजरा और दर्शना बनिक समेत कई कलाकार समारोह में पहुंचे थे। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि तुलु मंडल और उससे जुड़े लोगों की आय के स्रोत क्या थे, उन्होंने इतनी बड़ी संपत्ति कैसे बनाई और बरामद नकदी व सोने का नेटवर्क किन लोगों तक फैला हुआ है।

Source link
#बगल #म #परवबस #डरइवर #क #पस #करड #कशगलड #मलनट #गनतगनत #मशन #खरब #आरप #करड #क #शद #वल #तल #मडल #क #रशतदर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *