खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sawan 2026 Rudrabhishek Upay: सावन मास का आरंभ इस वर्ष 30 जुलाई, गुरुवार से हो रहा है। इस पवित्र महीने को भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में नवग्रहों से संबंधित दोष हैं और उनके कारण जीवन में परेशानियां आ रही हैं, तो सावन में भगवान शिव की आराधना से इन कष्टों से राहत पाई जा सकती है। महाकाल शिव की कृपा से ग्रहों के दुष्प्रभाव शांत होते हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है।
नवग्रह दोषों से मुक्ति पाने के लिए सावन में नियमित रूप से शिवलिंग का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करना विशेष फलदायी माना गया है। अभिषेक के जल में कुछ विशेष वस्तुओं को मिलाकर पूजा करने से अलग-अलग ग्रहों के दोषों को कम किया जा सकता है।

2 of 5
सावन में नवग्रह दोष दूर करने के उपाय:
– फोटो : adobe
सावन में नवग्रह दोष दूर करने के उपाय:
सूर्य दोष: यदि सूर्य से संबंधित समस्याएं या स्वास्थ्य कष्ट हैं, तो आक (मदार) के पत्तों को पीसकर गंगाजल या शुद्ध जल में मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
चंद्र दोष: मानसिक तनाव या चंद्रमा से जुड़े दोषों को शांत करने के लिए काले तिल को पीसकर जल में मिलाएं और उससे भगवान शिव का अभिषेक करें।

3 of 5
सावन में नवग्रह दोष दूर करने के उपाय:
– फोटो : adobe stock
मंगल दोष: मंगल दोष के कारण आने वाली परेशानियों से राहत पाने के लिए गिलोय (अमृता) के रस को जल में मिलाकर अभिषेक करना लाभकारी माना जाता है।
बुध दोष: यदि बुद्धि, वाणी या करियर में बाधाएं आ रही हों, तो विधारा के रस से शिवजी का अभिषेक करें।
गुरु दोष: गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गाय के दूध में हल्दी मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे शुभ फल प्राप्त होते हैं।

4 of 5
सावन में नवग्रह दोष दूर करने के उपाय:
– फोटो : adobe stock
शुक्र दोष: जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी या दांपत्य/संतान से जुड़ी समस्याओं के लिए छाछ (गाय के दूध से बनी) से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें।
शनि दोष: शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए शमी के पत्तों को पीसकर जल में मिलाएं और उससे शिवलिंग का अभिषेक करें।
राहु दोष: राहु के कारण रुकावटें या स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हों, तो दूर्वा को जल में मिलाकर शिवजी को अर्पित करें।

5 of 5
सावन में नवग्रह दोष दूर करने के उपाय:
– फोटो : adobe stock
केतु दोष: केतु के कष्टों को दूर करने के लिए कुश की जड़ को पीसकर गंगाजल में मिलाएं और उससे अभिषेक करें।
सावन में श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए ये उपाय भगवान शिव की कृपा दिलाने के साथ-साथ जीवन की बाधाओं को भी कम करने में सहायक माने जाते हैं।
Sawan Vrat: सावन में पूरे महीने का व्रत रखना चाहते हैं, तो जान लें निमय, सावधानियां और खानपान टिप्स
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
Source link
#Navgrah #Dosh #Upayकडल #क #गरह #दष #कर #रह #ह #परशन #सवन #म #इन #खस #अभषक #स #दर #हग #नवगरह #पड #Sawan #Rudrabhishek #Upay #Navgrah #Dosh #Nivaran #Upay #Shiv #Abhishek #Kaise #Karen


