बड़े वित्तीय खेल की आशंका:  उज्जैन एयरपोर्ट के लिए बिना जरूरत 100 बीघा जमीन अधिग्रहण सूची में डाली, मुआवजे में 200 करोड़ का अंतर – Ujjain News

बड़े वित्तीय खेल की आशंका: उज्जैन एयरपोर्ट के लिए बिना जरूरत 100 बीघा जमीन अधिग्रहण सूची में डाली, मुआवजे में 200 करोड़ का अंतर – Ujjain News

बड़े वित्तीय खेल की आशंका:  उज्जैन एयरपोर्ट के लिए बिना जरूरत 100 बीघा जमीन अधिग्रहण सूची में डाली, मुआवजे में 200 करोड़ का अंतर – Ujjain News


उज्जैन में एयरपोर्ट के लिए बिना जरूरत की 100 बीघा से ज्यादा जमीन को अधिग्रहण सूची में ले लिया। इससे मुआवजे में अनुमानित 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का अंतर आ रहा है। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि जिस आधिकारिक लेआउट पर जमीन ली जानी थी, अफसरों ने उससे अलग नक्शे पर अधिग्रहण की रूपरेखा बना दी। इस फेरबदल में 100 बीघा जमीन का मिसमैच हुआ, जो सामान्य नहीं है। एयरपोर्ट के लिए दो गांव दताना और नरवर में 700 बीघा जमीन का अधिग्रहण होना है। इसमें बस अंतिम सूची का प्रकाशन बाकी है। इसमें सिर्फ नरवर में 120 बीघा से ज्यादा अनावश्यक जमीन के अधिग्रहण के प्रस्ताव बनाए गए। वहीं, दूसरी तरफ दताना गांव में जहां जरूरत थी, वहां कम अधिग्रहण किया। खास बात तो यह है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) से अप्रूव्ड नक्शा भी प्रशासन को ​मिल चुका था। इसके बावजूद कम-ज्यादा अधिग्रहण किया गया। यही नहीं, अप्रूव्ड नक्शे की तरह दिखने वाली एक केएमएल फाइल भी सामने आई है। मतलब ऐसा नक्शा जो जमीनों के मामले में गूगल मैप पर बनाया जाता है। यह स्वीकृत नक्शे से अलग है। अधिग्रहण पर इस केएमएल फाइल का असर होने की बात सामने आ रही है। एसडीएम कृतिका भीमावद ने इसे गुमराह करने वाली फाइल बताया है। जबकि खुद नायब तहसीलदार आलोक चौरे ने इसे बनाया था। अब अफसर गुपचुप तरीके से जमीन अधिग्रहण की सूची सुधारने में जुट गए हैं।

Source link
#बड #वततय #खल #क #आशक #उजजन #एयरपरट #क #लए #बन #जररत #बघ #जमन #अधगरहण #सच #म #डल #मआवज #म #करड़ #क #अतर #Ujjain #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *