25 से ज्यादा सड़कों के वर्क ऑर्डर:  सड़क बनाने के वर्क ऑर्डर जारी पर काम शुरू नहीं, त्योहार के बीच सही रोडें खोदीं – Gwalior News

25 से ज्यादा सड़कों के वर्क ऑर्डर: सड़क बनाने के वर्क ऑर्डर जारी पर काम शुरू नहीं, त्योहार के बीच सही रोडें खोदीं – Gwalior News

25 से ज्यादा सड़कों के वर्क ऑर्डर:  सड़क बनाने के वर्क ऑर्डर जारी पर काम शुरू नहीं, त्योहार के बीच सही रोडें खोदीं – Gwalior News


उम्मीद थी। बारिश की विदाई के बाद खुदी सड़कें बनाने का काम शुरू होगा। ​शहर के अंदर ठीक इसके उलट नगर निगम कर रहा है। नई सड़कों के वर्क आर्डर देने के बाद ठेकेदार काम शुरू नहीं कर रहे हैं। ऐसे सड़कों की संख्या 25 से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं शहर के अंदर की मुख्य सड़कें और कॉलोनी-मोहल्लों की सड़कों को खोद कर सीवर-पानी की लाइनों को डालने का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक बारिश के बाद आधा दर्जन से ज्यादा मुख्य सड़कों की खुदाई नगर निगम के जल प्रदाय-सीवर शाखा के अधिकारियों ने खोदकर सड़कों को खराब कर दिया है। पहले गारंटी पीरियड की सड़कों को ठेकेदार ठीक नहीं कर रहे थे। जैसे ही आयुक्त अभिषेक चौधरी ने सख्त निर्देश दिए। घरों में बैठे ठेकेदार रोलर और डामर मिक्सर लेकर गड्ढों को भरने के लिए निकल पड़े। अब ऐसी ही स्थिति उन ठेकेदारों की हैं। जिन्होंने सड़क बनाने के की जिम्मेदारी ले रखी है। वर्कऑर्डर तक मिल चुका है। तब भी काम की शुरुआत नहीं कर रहे हैं। वहीं अधीक्षण यंत्री सुरेश अहिरवार का कहना है कि काम जल्दी चालू होगा। ऐसे ठेकेदारों को नोटिस दे रहे हैं, जो काम नहीं कर रहे हैं। ठेकेदारों की मनमानी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी यहां खुदाई कर बेकार कर दी सड़कें, अब बार-बार धंसेंगी सड़कें खुदाई से धूल के गुबार और ट्रैफिक भी हो रहा है जाम
जगह-जगह शहर में सीवर-पानी की लाइन के लिए खोदी जा रहीं सड़कों से दीपोत्सव के पहले हाल बिगड़ते जा रहे हैं। सड़कों पर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। क्योंकि जहां-जहां पर खुदाई की जाती है। वहां पर ठेकेदार उक्त हिस्से की सड़क पर पानी नहीं डालते है। इससे धूल उड़ती रहती है। यही नहीं सड़क की खुदाई के कारण ट्रैफिक पर भी असर पड़ रहा है। डायवर्ट करने से जाम जैसी स्थिति बन जाती है। हनुमान नगर: त्योहार पर पैदल चलना तक मुश्किल
यहां रहने वाले सुरेंद्र सिंह और अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि दो सप्ताह पहले खुदाई कर कॉलोनी की रोड खराब कर दी गई। सीवर-पानी की लाइनें तक तोड़ दी गई। अब तक उक्त कालोनी में वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। नगर निगम का कोई भी जनकार्य विभाग का इंजीनियर इस क्षेत्र को देखने तक नहीं आया। एक सप्ताह में सड़कें बनाना शुरू करेंगे अभी द्वारका योजना में सड़कें बनाने के लिए पैसा नहीं आया है। इस कारण कुछ सड़कों पर काम शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि मुख्यमंत्री मॉनिटरिंग सिस्टम की सड़कों पर एक सप्ताह में सभी सड़कों पर काम शुरू करा दिया है। -अभिषेक चौधरी, आयुक्त ननि

Source link
#स #जयद #सडक #क #वरक #ऑरडर #सड़क #बनन #क #वरक #ऑरडर #जर #पर #कम #शर #नह #तयहर #क #बच #सह #रड #खद #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *