बस स्टैंड पर शराबियों का हंगामा: पुलिस से भिड़े युवक, आरक्षक के हाथ में दांत से काटा; दोनों पक्ष ने की शिकायत

बस स्टैंड पर शराबियों का हंगामा: पुलिस से भिड़े युवक, आरक्षक के हाथ में दांत से काटा; दोनों पक्ष ने की शिकायत

बस स्टैंड पर शराबियों का हंगामा: पुलिस से भिड़े युवक, आरक्षक के हाथ में दांत से काटा; दोनों पक्ष ने की शिकायत

शराब के नशे में पुलिस से उलझता शख्स।

विस्तार

बुढ़ार बस स्टैंड पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने आरक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी और हाथ में दांत से काट लिया। घटना में आरक्षक घायल हो गया। मामले में अब दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।


जानकारी के अनुसार, डायल 112 की टीम अपने नोडल प्वाइंट की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड पर कुछ लोग शराब के नशे में आपस में विवाद करते हुए राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी ने इसकी सूचना थाने में दी। इसके बाद थाने से अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक पुलिस से ही उलझ गए। विवाद के दौरान अविनाश पाठक ने आरक्षक रोहित यादव के साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। आरोप है कि युवक ने आरक्षक के हाथ में दांत से काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें- नवाचार: प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित, सेहत का रिकॉर्ड अब डिजिटल

दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज

मामले में आरक्षक रोहित यादव की शिकायत पर बुढ़ार पुलिस ने आरोपी अविनाश पाठक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से अविनाश पाठक की शिकायत पर पुलिसकर्मी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इस तरह घटना में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Source link
#बस #सटड #पर #शरबय #क #हगम #पलस #स #भड #यवक #आरकषक #क #हथ #म #दत #स #कट #दन #पकष #न #क #शकयत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *