Andhra Pradesh School Attack Case

Andhra Pradesh School Attack Case

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Andhra Pradesh School Attack Case

आंध्र प्रदेश में स्कूली छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार रात एनकाउंटर किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को सीन रिक्रिएशन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने लगा। उसे काबू करने की कोशिश में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई। कुल छह राउंड फायर किए गए, जिससे आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार को स्कूल की क्लास के अंदर 10वीं की छात्रा पर पावर चेनसॉ (बिजली से चलने वाली आरी) से हमला किया गया। हमले में छात्रा का दायां हाथ कट गया और चेहरे, गर्दन और कान पर गंभीर चोटें आईं। उसे बचाने पहुंची दूसरी छात्रा भी घायल हो गई थी।

शनिवार की घटना की 3 फोटोज

हमले के बाद क्लास मौजूद बच्चों में पेनिक फेल गया। छात्राएं एक दूसरे को संभालती हैं।

हमले के बाद क्लास मौजूद बच्चों में पेनिक फेल गया। छात्राएं एक दूसरे को संभालती हैं।

हमले के बाद क्लास में बच्चों के फैले बैग और सामान।

हमले के बाद क्लास में बच्चों के फैले बैग और सामान।

दोनों छात्राओं को पास अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

दोनों छात्राओं को पास अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

आरोपी छात्रा का दूर का रिश्तेदार

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लास में पढ़ाई चल रही थी। तभी आरोपी हेमंत उर्फ डुम्मू वहां पहुंचा और छात्रा पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मावरम मंडल के नागलुर गांव का रहने वाला है। घायल छात्राओं में से एक का दूर का रिश्तेदार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी को मजदूर समझकर स्कूल में एंट्री दी गई।

————————–

यह खबर भी पढ़ें:

KG की बच्ची के सिर पर 12 बार ईंट मारी:तीसरी के स्टूडेंट ने बेंच पर पटका, बाल पकड़कर घसीटा, 96 सेकेंड तक पीटा

हरियाणा के पंचकूला के एक प्रसिद्ध स्कूल में KG की छात्रा पर तीसरी कक्षा के छात्र ने बेरहमी से हमला कर दिया। छात्र ने बच्ची का सिर पहले बेंच पर मारा, फिर उसे 19 बार पैर से उसके चेहरे पर लात–घूसों से पीटा। उसके बाल पकड़कर घसीटा। बाद में ईंट से 12 बार बच्ची के सिर पर हमला किया। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#Andhra #Pradesh #School #Attack #Case

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *