![]()
मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर टिकरिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9:30 बजे जबलपुर से मंडला आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो बालई नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 25-30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। इस गाड़ी में चार लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बोलेरो ड्राइवर ने बताया कि रास्ते में अचानक एक मोटरसाइकिल सवार सामने आ गया था। उसे बचाने की कोशिश में गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग को तोड़ती हुई सीधे नीचे जा गिरी। गनीमत यह रही कि हादसे के समय बालई नदी में पानी कम था और बोलेरो सीधे नीचे गिरी, पलटी नहीं। इस वजह से गाड़ी के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका मिल गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मंडला रेंजर सहित चार लोग घायल, जबलपुर रेफर इस हादसे में मंडला की रेंजर सोनम जैन सहित गाड़ी में सवार सभी चार लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना होते ही आस-पास के स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और तुरंत राहत काम शुरू कर सभी घायलों को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक इलाज के बाद रेंजर सोनम जैन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। घायलों में एक तीन वर्षीय बालक अभ्यांश जैन, सोनम जैन (36) शिवानी यादव (19) शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के साथ ही नदी में गिरी बोलेरो को क्रेन की मदद से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Source link
#बइक #क #बचन #म #बलर #पल #स #नद #म #गर #महल #रजर #समत #चर #लग #घयल #मडलजबलपर #NH30 #पर #हदस #Mandla #News


