बाल्टी में डूबने से 18 महीने की मासूम की मौत:  काम पर गई थी मां, खेलते-खेलते बाल्टी में गिरी; डॉक्टरों ने मृत घोषित किया – Maihar News

मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई। घर में खेल रही 18 महीने की बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। मां के काम से लौटने पर बच्ची को बाल्टी में डूबा पाया गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया घर में खेलते समय हादसा जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-4 आईटीआई के पास निवासी संजय कोल की सबसे छोटी बेटी काव्या कोल (18 महीने) मंगलवार सुबह घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंची और संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गई। मां के लौटने पर पता चला बताया गया कि सुबह करीब 8 बजे मासूम की मां काम पर चली गई थीं। घर पर उसकी दो बड़ी बहनें भी थीं, जो उस समय पानी लेने बाहर गई हुई थीं। करीब तीन घंटे बाद मां घर लौटीं तो उन्होंने मासून को बाल्टी में डूबा हुआ देखा। परिजनों ने तत्काल उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Source link
#बलट #म #डबन #स #महन #क #मसम #क #मत #कम #पर #गई #थ #म #खलतखलत #बलट #म #गर #डकटर #न #मत #घषत #कय #Maihar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *