Fact Check: Was Kangana Ranaut beaten by public? know the truth behind the viral video!

Fact Check: Was Kangana Ranaut beaten by public? know the truth behind the viral video!


Kangana Ranaut Beaten Video: कंगना रनौत जेन-जी आंदोलन के बाद अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में है। कभी छात्रों को गटर कहा तो कभी उनको छात्र ही मानने से इंकार कर दिया। ऐसे में एक आक्रोश लोगों के बीच कंगना रनौत को लेकर देखा जा रहा है।

Kangana Ranaut

एक वीडियो इस दौरान सामने आया है जिसमें भीड़ किसी महिला को पीट रही है और दावा किया जा रहा है कि वो कंगना रनौत हैं। जी हां, इस वीडियो ने इंटरनेट में धमाका कर दिया है और उनको विरोधियों का कहना है कि जो कुछ भी हुआ वो सही हुआ।

वीडियो में आप देखेंगे कि कार से एक महिला उतरती है जिसने मास्क लगाया हुआ है। जैसे ही वो कार से बाहर आती है लोग उसको पीटना शुरु कर देते हैं। हालांकि इस दौरान पुलिस भी है जो कि बचान करती दिख रही है।

क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कंगना रनौत की पिटाई का दावा किया जा रहा है। बता दें कि ये दावा पूरी तरह गलत है और वीडियो में कंगना रनौत नहीं हैं बल्कि कोई महिला है। फिल्मीबीट के द्वारा इस वीडियो का फैक्ट चेक किया गया जिसमें पाया गया कि ये कंगना रनौत नहीं हैं। किसी ने लोगों को गुमराह करने के लिए इस वीडियो को साझा किया है। कंगना रनौत एक एमपी हैं और वो हिमांचल प्रदेश की मंडी क्षेत्र से आती हैं। बता दें कि कंगना रनौत सोशल मीडिया पर किसी ना किसी तरह से खबरों में रहती हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

कंगना रनौत के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को सच समझ लिया है। एक यूजर ने लिखा, ”ये मिमी चक्रवर्ती हैं…. पश्चिम बंगाल की टीएमसी का एमएलए।” एक ने लिखा, ”बिल्कुल सही किया इसके साथ।” एक ने लिखा, ”अब कम बोलेगी।” एक ने लिखा, ”तमाचा तो सीआईएसएफ वाली ने मारा था।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *