बिलाल दुर्रानी का भाई भी गुजरात से हिरासत में:  जैश से संबंध के आरोप में हुआ था गिरफ्तार, पड़ोसियों ने बताईं बिलाल की आदतें – Dewas News

बिलाल दुर्रानी का भाई भी गुजरात से हिरासत में: जैश से संबंध के आरोप में हुआ था गिरफ्तार, पड़ोसियों ने बताईं बिलाल की आदतें – Dewas News

बिलाल दुर्रानी का भाई भी गुजरात से हिरासत में:  जैश से संबंध के आरोप में हुआ था गिरफ्तार, पड़ोसियों ने बताईं बिलाल की आदतें – Dewas News


जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के आरोप में देवास के वारसी नगर निवासी बिलाल दुर्रानी की गिरफ्तारी के बाद गुजरात एटीएस का जांच का दायरा बढ़ गया है। शनिवार शाम को बिलाल के बड़े भाई जकारिया दुर्रानी को ने गुजरात के एक मदरसे से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को दोनों भाइयों के नेटवर्क से जुड़े होने का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि जकारिया दुर्रानी कई साल पहले देवास से गुजरात चला गया था। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से वह देवास नहीं आया था, लेकिन उसका अपने भाई बिलाल से लगातार संपर्क बना हुआ था। बिलाल के पड़ोसियों के अनुसार, वह बेहद सतर्क रहता था। वह कभी किसी के सामने मोबाइल पर बात नहीं करता था। गुजरात एटीएस और देवास पुलिस की कार्रवाई के बाद ही मोहल्ले के लोगों को उसकी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। रविवार को हिंदू संगठन करेंगे प्रदर्शन वहीं इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल देश में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों तथा आतंकवाद को समर्थन या शरण देने वाले तत्वों के विरोध में रविवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में ज्ञापन सौंपेंगे। संगठन के अनुसार रविवार दोपहर 12 बजे सयाजी द्वार के सामने कार्यकर्ता और समाजजन एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन का कहना है कि ज्ञापन के माध्यम से आतंकवाद और उससे जुड़े तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं इस मामले में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि वे कौन लोग हैं जिन्होंने बिलाल की मदद की है, मदद करने वाले भी बेनकाब होंगे। 2008 में भी देवास से हुई थी बड़ी कार्रवाई देवास में पहले भी आतंकी गतिविधियों से जुड़े बड़े मामले सामने आ चुके हैं। मार्च 2008 में प्रतिबंधित संगठन सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी। एमपी एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों ने आनंद नगर के एक किराए के मकान से सिमी चीफ सफदर नागौरी सहित 13 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के बाद देशभर में हुए कई बम धमाकों से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में मुकदमे भी चलाए गए थे। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… MP के देवास से जैश मॉड्यूल का संदिग्ध गिरफ्तार गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने मध्यप्रदेश के देवास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजाना (18) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#बलल #दररन #क #भई #भ #गजरत #स #हरसत #म #जश #स #सबध #क #आरप #म #हआ #थ #गरफतर #पडसय #न #बतई #बलल #क #आदत #Dewas #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *