बुर्का पहनकर चोरी, ऑनलाइन ट्रेनिंग ली:हैदराबाद में महिला गिरफ्तार; ₹70 लाख का सामान बरामद, पति से छिपाकर करती थी वारदात

बुर्का पहनकर चोरी, ऑनलाइन ट्रेनिंग ली:हैदराबाद में महिला गिरफ्तार; ₹70 लाख का सामान बरामद, पति से छिपाकर करती थी वारदात

बुर्का पहनकर चोरी, ऑनलाइन ट्रेनिंग ली:हैदराबाद में महिला गिरफ्तार; ₹70 लाख का सामान बरामद, पति से छिपाकर करती थी वारदात


हैदराबाद में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 25 साल की महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पगा जया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह चोरी के 5 मामलों में शामिल थी। पुलिस ने उसके पास से सोने-चांदी के गहने, नकदी और आईफोन 17 समेत करीब 70 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। जया ऑनलाइन वीडियो देखकर घरों के ताले तोड़ने और चोरी करने के तरीके सीखती थी। इसके बाद वह अपने पति को बताए बिना चोरी की योजना बनाती थी। पहचान छिपाने के लिए वह बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम देती थी। पुलिस के मुताबिक, जया चोरी के पैसों से आलीशान जिंदगी जीना चाहती थी। एक बंद घर में घुसने की कोशिश के दौरान वह CCTV कैमरे में भी कैद हुई थी। घटना की 4 तस्वीरें… कटर मशीन से तोड़ती थी घरों और अलमारियों के ताले पुलिस के मुताबिक, जया ऐसे घरों की पहचान करती थी, जिनके लोग बाहर गए होते थे। इसके बाद बुर्का पहनकर वहां पहुंचती और कटर मशीन से दरवाजों और अलमारियों के ताले तोड़ देती थी। वह घरों से सोने-चांदी के गहने और नकदी चुराती थी। जांच में सामने आया कि वह चोरी के कुछ गहने बेच देती थी और कुछ गिरवी रख देती थी। इससे मिले पैसों का इस्तेमाल वह अपने निजी खर्चों के लिए करती थी। पुलिस को शक है कि वह उप्पल, मेडिपल्ली, भद्राद्री कोठागुडेम और जगतगिरिगुट्टा थानों में दर्ज पांच चोरी के मामलों में शामिल थी। आर्थिक परेशानी के कारण छोड़ी थी बीटेक की पढ़ाई पगा जया मूल रूप से तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पलवंचा की रहने वाली है। उसने कोठागुडेम के अनुबोस कॉलेज में बीटेक में दाखिला लिया था, लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण पढ़ाई छोड़ दी। वह 2023 में हैदराबाद आई थी और 2024 में गोगुलोथु शिवकुमार से उसकी शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आर्थिक तंगी और जल्दी पैसे कमाने की चाह में उसने चोरी करना शुरू किया। इससे पहले भी वह उप्पल थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में शामिल रही थी। 31 अक्टूबर को बस स्टॉप के पास से पकड़ी गई पुलिस के मुताबिक, उप्पल पुलिस और सेंट्रल क्राइम स्टेशन (CCS) की टीम ने सूचना के आधार पर 31 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजे उप्पल एक्स रोड्स के पास LB नगर रूट बस स्टॉप से जया को गिरफ्तार किया। जांच की शुरुआत 27 अक्टूबर को गंगम भास्कर रेड्डी नाम के व्यक्ति की शिकायत के बाद हुई थी। उन्होंने बताया था कि 26 अक्टूबर को वह परिवार के साथ मंदिर गए थे। अगले दिन लौटने पर घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। जांच में दो अलमारियों के ताले भी टूटे हुए मिले। शिकायत के मुताबिक, घर से करीब 48 तोला सोने के गहने, डेढ़ किलो चांदी के सामान और 2 लाख रुपए नकद गायब थे। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(a) के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी मिली। मामले की जांच जारी है। ———– यह खबर भी पढ़ें… MBA के छात्र ने चुराए कारों के टायर:महिंद्रा थार को बनाता था निशाना; पुलिस ने 15 पहिए बरामद किए; हैदराबाद का मामला तेलंगाना के हैदराबाद में पुलिस ने कारों के टायर और रिम चोरी करने के आरोप में एक MBA छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 15 पहिए बरामद किए हैं। इनमें महिंद्रा थार के 12 पहिए शामिल हैं। आरोपी इसी गाड़ी के टायर चुराता था। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#बरक #पहनकर #चर #ऑनलइन #टरनग #लहदरबद #म #महल #गरफतर #लख #क #समन #बरमद #पत #स #छपकर #करत #थ #वरदत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *