रायसेन में मनाया मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस:  बच्चों ने दीं प्रस्तुतियां, आदिवासी लोकनृत्य ने मोहा मन; कृषि-शिक्षा विभाग ने स्टॉल लगाया – Raisen News

रायसेन के वन परिसर में रविवार को मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। ब्राइट कैरियर स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर और आदिम जाति कल्याण विभाग के स्कूलों के बच्चों ने आदिवासी लोकनृत्य पेश किए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश के रूप में दिखाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास समेत कई सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाए। इन पर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। विभागों ने अपनी उपलब्धियों की जानकारी भी दी। तस्वीरें देखें… अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें एसडीएम मनीष शर्मा, तहसीलदार भरत सिंह और पटवारी शामिल थे। संदीपनीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश का गौरवगान प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अन्य अतिथियों शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,कलेक्टर रोहित सिसोनिया, प्रभारी पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी और इनके अलावा जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक भी शामिल हुए।

Source link
#रयसन #म #मनय #मधयपरदश #क #71व #सथपन #दवस #बचच #न #द #परसततय #आदवस #लकनतय #न #मह #मन #कषशकष #वभग #न #सटल #लगय #Raisen #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *