बैतूल से 260 श्रद्धालु हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना:  केंद्रीय मंत्री उइके ने बुजुर्गों को माला पहनाकर पैर छुए; ट्रेन को दिखाई हरि झंडी – Betul News

बैतूल से 260 श्रद्धालु हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना: केंद्रीय मंत्री उइके ने बुजुर्गों को माला पहनाकर पैर छुए; ट्रेन को दिखाई हरि झंडी – Betul News

बैतूल से 260 श्रद्धालु हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना:  केंद्रीय मंत्री उइके ने बुजुर्गों को माला पहनाकर पैर छुए; ट्रेन को दिखाई हरि झंडी – Betul News


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रविवार को बैतूल जिले के 260 श्रद्धालु हरिद्वार-ऋषिकेश की चार दिवसीय तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए। इन श्रद्धालुओं को बैतूल रेलवे स्टेशन से केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन से विदा किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री उइके ने बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, अपर कलेक्टर वंदना जाट, जिला पंचायत की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदिरा महतो सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों की आस्था और सम्मान से जुड़ी एक महत्वपूर्ण योजना बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना जीवनभर परिवार और समाज की सेवा करने वाले बुजुर्गों को प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का अवसर देकर सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने, देश की सांस्कृतिक विरासत को जानने और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। यह तीर्थ यात्रा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए एक चिकित्सक, पांच पुलिस आरक्षक और पांच अनुरक्षक तैनात किए गए हैं। इस विशेष ट्रेन में बैतूल के अलावा नर्मदापुरम और सागर जिले के श्रद्धालु भी शामिल हैं।

Source link
#बतल #स #शरदधल #हरदवरऋषकश #रवन #कदरय #मतर #उइक #न #बजरग #क #मल #पहनकर #पर #छए #टरन #क #दखई #हर #झड #Betul #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *