भंडारे से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:  ग्वालियर में बच्चे और महिलाओं समेत 19 घायल; चार मरीज ट्रॉमा सेंटर रेफर – Gwalior News

भंडारे से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: ग्वालियर में बच्चे और महिलाओं समेत 19 घायल; चार मरीज ट्रॉमा सेंटर रेफर – Gwalior News

भंडारे से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:  ग्वालियर में बच्चे और महिलाओं समेत 19 घायल; चार मरीज ट्रॉमा सेंटर रेफर – Gwalior News


ग्वालियर के जखारा-बिलारा मार्ग पर बुधवार रात को एक दुर्घटना सामने आई है। यहां प्रसिद्ध ‘नहर वाली माता’ के भंडारे से प्रसाद ग्रहण कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में लगभग 19 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हैं। चार घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कि​या है। इस दौरान जिला अस्पताल में मरीजों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक नहीं मिलीं थी। सूचना मिलते ही बिजौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। भंडारे में गया था पूरा गांव बिजौली थाना पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग एक ही कुनबे और गांव के रहने वाले हैं। बिजौली क्षेत्र के टोरियन का पुरा निवासी जाटव परिवार के लोग पास के ही एक गांव में स्थित ‘नहर वाली माता’ के मंदिर पर आयोजित विशाल भंडारे में शामिल होने गए थे। बुधवार रात को भंडारे से प्रसादी खाकर जब सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर खुशी-खुशी अपने घर लौट रहे थे, तभी जखारा-बिलारा मार्ग पर बिलारा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने वाहन पर से अचानक नियंत्रण खो दिया। रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रॉली लहराई और सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली पलटते ही चीख-पुकार मच गई और कई लोग भारी लोहे की ट्रॉली के नीचे दब गए। पुलिस ने संभाला मोर्चा, अस्पताल पहुंचे अफसर हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बिजौली थाना पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से तत्परता दिखाते हुए ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और बिना वक्त गंवाए 108 एम्बुलेंस तथा पुलिस वाहनों के जरिए सभी 19 घायलों को तुरंत ग्वालियर के जिला अस्पताल और जेएएच (JAH) के ट्रॉमा सेंटर रवाना किया। हादसे में ये 19 श्रद्धालु हुए घायल इस दुर्घटना में टोरियन का पुरा निवासी राजाबेटी पत्नी टीकाराम, रामबेटी पत्नी नाथूराम, प्रीति पत्नी योगेश, रामश्री पत्नी रामजीलाल, कृष्णा पत्नी जमुना, रेखा पत्नी राकेश, अनार देवी पत्नी पूरन सिंह, मंजेश पुत्री पूरन सिंह जाटव, काजल पुत्री राजवीर सिंह, प्रियांशी पुत्री जितेंद्र, कृतिका पुत्री जमुना और अनुष्का पुत्री चेतराम। राजू पुत्र जितेंद्र सिंह, अमन पुत्र जितेंद्र, कार्तिक पुत्र जमुना, देव जाटव पुत्र चेतराम, कपिल पुत्र रवि जाटव, रामगोपाल पुत्र हुकुम सिंह और दिव्यम पुत्र रवि जाटव। अधिकारियों ने जाना हाल हादसे के बाद बेहट एसडीओपी मनीष यादव और मुरार थाना पुलिस की टीम भी तत्काल अस्पताल पहुंची। अधिकारियों ने डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के त्वरित और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से करीब 19 लोग घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही बिजौली पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सूझबूझ से सभी को रेस्क्यू कर समय पर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका समुचित उपचार किया जा रहा है। लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक जांच शुरू कर दी गई है।

Source link
#भडर #स #लट #रह #शरदधलओ #स #भर #टरकटरटरल #पलट #गवलयर #म #बचच #और #महलओ #समत #घयल #चर #मरज #टरम #सटर #रफर #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *