Us-india Relations:राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया ‘शांत, संयमित और जबरदस्त’; कहा- मैं वैसा नहीं – Us-india Relations: ‘modi Is Calm, Cool, A Total Killer. I’m Not Trump Praises Pm In France, G7 Summit

Us-india Relations:राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया ‘शांत, संयमित और जबरदस्त’; कहा- मैं वैसा नहीं – Us-india Relations: ‘modi Is Calm, Cool, A Total Killer. I’m Not Trump Praises Pm In France, G7 Summit

फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी बेहद शांत, संयमित और प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने कहा, ‘मोदी शांत, संयमित और पूरी तरह जबरदस्त हैं, जबकि मैं ऐसा नहीं हूं’। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों, व्यापार, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। 


16 महीने बाद दोनों नेताओं की मुलाकात

फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप और पीएम मोदी की 16 महीनों से ज्यादा समय में पहली बार आमने-सामने मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब भारत-अमेरिका संबंधों में काफी समय से तनाव कायम है। वहीं, हाल ही में पश्चिम एशिया में अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई है। जबकि इससे पहले अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया और बाद में ट्रेड डील पर बातचीत शुरू होने के बाद कम किया। इसके अलावा एच1-बी वीजा, पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों में काफी समय से खटास देखने को मिल रही है।

पहले भी ट्रंप पीएम मोदी की करते रहे हैं तारीफ

ये पहला मौका नहीं  है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की हो। वह पीएम मोदी के साथ अपने मजबूत संबंधों का भी कई बार जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने कई मौकों पर ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ जैसे बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों का जिक्र किया। बार-बार प्रधानमंत्री मोदी को एक मजबूत नेता के तौर पर बताया।

पीएम मोदी मुश्किल समय में सक्षम फैसले लेने वाले नेता

इतना ही नहीं उन्होंने आगे पीएम जो मुश्किल समय में सक्षम फैसले लेने वाला नेता भी बताया। 25 मई को भी ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका फैन बताया था। ट्रंप ने कहा था कि भारत मुझ पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने की भी बात कही थी।

Source link
#Usindia #Relationsरषटरपत #टरप #न #पएम #मद #क #बतय #शत #सयमत #और #जबरदसत #कह #म #वस #नह #Usindia #Relations #modi #Calm #Cool #Total #Killer #Trump #Praises #France #Summit

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *