इमेज स्रोत, X/@PmargheritaBJP
ईरान की राजधानी तेहरान में भारत
सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अली ख़ामेनेई को श्रद्धांजलि
दी है.
भारत सरकार के आधिकारिक
प्रतिनिधिमंडल में बिहार के गवर्नर सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्र
मार्गेरिटा शामिल हैं.
बिहार के राज्यपाल के सोशल मीडिया
हैंडल पर सेरेमनी की तस्वीरें साझा की गई हैं और एक बयान जारी किया गया है.
बयान में कहा गया, “विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा के साथ आज
(शुक्रवार) तेहरान में आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में
भारत का प्रतिनिधित्व किया और हालिया संघर्ष में जान गंवाने वाले लोगों के
परिवारों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की.”
विदेश राज्य मंत्री पबित्र
मार्गेरिटा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें साझा की हैं.
उन्होंने कहा, “बिहार के राज्यपाल और मैंने तेहरान में ईरान के
पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में
भारत का प्रतिनिधित्व किया. हमने भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से अपनी
श्रद्धांजलि अर्पित की.”
ईरान में अली ख़ामेनेई के अंतिम
संस्कार की रस्में शुरू हो गई हैं. इसके लिए कई विदेशी मेहमान तेहरान पहुंचे हैं.
इमेज स्रोत, X/@PmargheritaBJP
इमेज स्रोत, X/@GovernorBihar
Source link
#भरतय #परतनधमडल #न #तहरन #म #ईरन #क #सपरम #लडर #रह #अल #खमनई #क #द #शरदधजल
_m.webp)

