भिंड कोर्ट परिसर के मालखाने में चोरी की नीयत से घुसा शातिर चोर, सतर्क जवानों ने रंगे हाथ दबोचा

भिंड कोर्ट परिसर के मालखाने में चोरी की नीयत से घुसा शातिर चोर, सतर्क जवानों ने रंगे हाथ दबोचा

Bhind Court Theft Attempt: प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह न्यायालय परिसर स्थित मालखाने में रखे जब्त सामान को चोरी करने की नीयत से अं…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 01:10:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 01:11:08 PM (IST)

भिंड कोर्ट परिसर के मालखाने में चोरी की नीयत से घुसा शातिर चोर, सतर्क जवानों ने रंगे हाथ दबोचा
एआई से बना चित्र।

HighLights

  1. छत के रास्ते गेट की कुंडी तोड़कर अंदर घुसा था आरोपी
  2. आवाज सुनते ही सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा
  3. पुलिस को सौंपी गई कस्टडी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। शहर के बाईपास स्थित न्यायालय परिसर के मालखाने में चोरी की नीयत से घुसे एक शातिर चोर को सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी देर रात छत के रास्ते न्यायालय परिसर में पहुंचा और गेट की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे दबोच लिया। बाद में आरोपी को देहात थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक रिकार्ड की जांच में जुटी है।

नीरज के रूप में हुई आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान नीरज शर्मा पुत्र उमाशंकर शर्मा, निवासी पुरानी बस्ती भिंड के रूप में हुई है। सोमवार देर रात वह पेड़ के सहारे न्यायालय की छत पर चढ़ गया। इसके बाद उसने छत पर लगे ग्रिलनुमा गेट की कुंडी तोड़ दी और सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतरने लगा। गेट टूटने की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा लकर्मी विष्णु श्रीवास सतर्क हो गए और तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीढ़ियों से उतर रहे युवक को पकड़ लिया।

आरोपी ने स्वीकारा.. हां चोरी करने घुसा था

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह न्यायालय परिसर स्थित मालखाने में रखे जब्त सामान को चोरी करने की नीयत से अंदर घुसा था। सुरक्षा कर्मियों ने बिना देर किए उसे देहात थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। उसके पुराने आपराधिक रिकार्ड और हाल की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह अकेले वारदात को अंजाम देने आया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके आपराधिक रिकार्ड का सत्यापन कराया जा रहा है। मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। – शिवप्रताप सिंह राजावत, टीआई थाना देहात

Source link
#भड #करट #परसर #क #मलखन #म #चर #क #नयत #स #घस #शतर #चर #सतरक #जवन #न #रग #हथ #दबच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *