लगातार बढ़ रहे यात्री, प्रमुख रूट की ट्रेनों पर 120 से 140 फीसदी दबाव और सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर की रेल कनेक्टिविटी और बढ़ाने की मांग उठी है। अब इं …और पढ़ें

HighLights
- रेलवे समिति ने कहा- विस्तार से लखनऊ, रायबरेली आने-जाने के लिए मिलेगी अतिरिक्त कनेक्टिविटी
- लगातार बढ़ रहे यात्री और सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर की रेल कनेक्टिविटी और बढ़ाने की मांग उठी है
- इंदौर तक भी ट्रेनों के विस्तार और नई ट्रेनों की मांग रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों और एक्सपर्ट्स ने उठाई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के लिए अब रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की जरूरत है। लगातार बढ़ रहे यात्री, प्रमुख रूट की ट्रेनों पर 120 से 140 फीसदी दबाव और सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर की रेल कनेक्टिविटी और बढ़ाने की मांग उठी है। हाल में रेलवे ने एक ट्रेन का विस्तार उज्जैन तक किया है। अब इंदौर तक भी ट्रेनों के विस्तार और नई ट्रेनों की मांग रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों और एक्सपर्ट्स ने उठाई है।
लखनऊ-भोपाल गरीब रथ एक्सप्रेस के इंदौर तक विस्तार की मांग उठी है
इन मांगों में प्रमुख रूप से लखनऊ-भोपाल गरीब रथ एक्सप्रेस के इंदौर तक विस्तार की मांग उठी है। अभी यह 14 घंटे तक भोपाल में रहती है। इससे लखनऊ, उज्जैन और इंदौर के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर जाने वालों को भी सुविधा होगी।
इसके अलावा भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस के विस्तार की मांग भी की गई है। इससे लखनऊ, रायबरेली के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जा रहे हैं। साथ ही यूपी के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन मिलेगी। पातालपानी-कालाकुंड के बीच हेरिटेज ट्रेन का संचालन मानसून में फिर शुरू करने की मांग रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने की है।
इंदौर-रानी कमलापति स्टेशन के बीच ट्रेन
इंदौर-रानी कमलापति स्टेशन के बीच वाया देवास-मक्सी रूट पर दो फेरा नियमित स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई है। इस ट्रेन से इंदौर-भोपाल के यात्रियों को फायदा होगा। साथ ही इंदौर-ग्वालियर के बीच देवास, मक्सी, गुना होकर भी ट्रेन चलाने की मांग उठी है।
जरूरी है रेल कनेक्टिविटी बढ़ाना
इंदौर के लिए अब रेल कनेक्टिविटी बढ़ाना जरूरी है। लखनऊ-भोपाल ट्रेन जरूर मेंटेनेंस की वजह से इंदौर लाना मुश्किल है, लेकिन भोपाल-प्रतापगढ़ का विस्तार इंदौर तक किया जा सकता है। इसके अलावा इंदौर-रानी कमलापति के बीच एक ट्रेन और इंदौर-ग्वालियर के बीच ट्रेन आसानी से चलाई जा सकती है। वहीं, इंदौर की रेल सुविधाएं बढ़ाने को लेकर सासंद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है। साथ ही वे जल्द ही रेल मंत्री से भी मिलेगें। -नागेश नामजोशी, रेलवे एक्सपर्ट
Source link
#भपललखनऊ #गरब #रथ #एकसपरस #क #इदर #तक #वसतर #क #सथ #कमलपत #इटरसट #टरन #क #उठ #मग


