मंडला में CRPF ने निकाली तिरंगा बाइक रैली:  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का दिया संदेश; स्कूलों में भी पहुंचेंगे जवान – Mandla News

मंडला में CRPF ने निकाली तिरंगा बाइक रैली: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का दिया संदेश; स्कूलों में भी पहुंचेंगे जवान – Mandla News

मंडला में CRPF ने निकाली तिरंगा बाइक रैली:  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का दिया संदेश; स्कूलों में भी पहुंचेंगे जवान – Mandla News


मंडला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को सीआरपीएफ की 148वीं बटालियन ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। कमांडेंट आलोक वीर यादव ‘पीएमजी’ ने सीआरपीएफ मुख्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान शामिल हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी रैली भारत माता के जयकारों के बीच तिरंगा बाइक रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। रैली के जरिए नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। जवानों ने तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। 9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान कमांडेंट आलोक वीर यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीआरपीएफ की ओर से बाइक रैली आयोजित की गई। आने वाले दिनों में अभियान के तहत अन्य कार्यक्रम भी होंगे। स्कूलों और दूरदराज के क्षेत्रों में भी पहुंचेंगे जवान कमांडेंट के अनुसार, सीआरपीएफ के जवान विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को तिरंगे के महत्व की जानकारी देंगे। इसके अलावा दूरदराज के क्षेत्रों और सीआरपीएफ की तैनाती वाले गांवों में पहुंचकर लोगों को अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीआरपीएफ अधिकारियों ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में सहभागिता करने की अपील की।

Source link
#मडल #म #CRPF #न #नकल #तरग #बइक #रल #हर #घर #तरग #अभयन #स #जडन #क #दय #सदश #सकल #म #भ #पहचग #जवन #Mandla #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *