मंदसौर में बाइक स्टंट का वीडियो:  तीन युवक गिरफ्तार, राहगीरों को डराने पर 151 के तहत जेल भेजा – Mandsaur News

मंदसौर में बाइक स्टंट का वीडियो: तीन युवक गिरफ्तार, राहगीरों को डराने पर 151 के तहत जेल भेजा – Mandsaur News

मंदसौर में बाइक स्टंट का वीडियो:  तीन युवक गिरफ्तार, राहगीरों को डराने पर 151 के तहत जेल भेजा – Mandsaur News


मंदसौर शहर में बाइक से स्टंट करने और राहगीरों को परेशान करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार रात नया खेड़ा से पशुपतिनाथ रोड तक तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते हुए स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में युवक रॉन्ग साइड में बाइक चलाते हुए और खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे। इन हरकतों से राहगीरों में दहशत फैल गई थी। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने उनकी बात नहीं मानी। वीडियो सामने आने के बाद नई आबादी थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों की पहचान कर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दुर्गाशंकर पाटीदार (28) निवासी मिण्डलाखेड़ा, थाना पिपलियामंडी; करण सिंह (20) निवासी सोनगिरी; और जितेंद्र सिंह राजपूत (23) निवासी चांगली, जिला मंदसौर शामिल हैं। नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सड़क पर इस तरह स्टंट कर अपनी और आम लोगों की जान जोखिम में डालता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#मदसर #म #बइक #सटट #क #वडय #तन #यवक #गरफतर #रहगर #क #डरन #पर #क #तहत #जल #भज #Mandsaur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *