मई की अपेक्षा जून में औसतन प्रतिदिन 10 उड़ानें और एक हजार यात्री हुए कम, एयरलाइंस ने ईंधन संकट के कारण इंदौर से कम की थीं फ्लाइट्स

मई की अपेक्षा जून में औसतन प्रतिदिन 10 उड़ानें और एक हजार यात्री हुए कम, एयरलाइंस ने ईंधन संकट के कारण इंदौर से कम की थीं फ्लाइट्स

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से मई की अपेक्षा जून माह में औसतन प्रतिदिन 10 उड़ाने और 1038 यात्रियों कम हुए। यात्रियों की संख्या में यह कमी …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 09:08:15 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 09:08:15 AM (IST)

मई की अपेक्षा जून में औसतन प्रतिदिन 10 उड़ानें और एक हजार यात्री हुए कम, एयरलाइंस ने ईंधन संकट के कारण इंदौर से कम की थीं फ्लाइट्स
इंदौर से कम हुई उड़ानों की संख्या। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से मई की अपेक्षा जून माह में औसतन प्रतिदिन 10 उड़ाने और 1038 यात्रियों कम हुए
  2. यात्रियों की संख्या में यह कमी ईंधन संकट के कारण इंदौर से कम हुई उड़ानों के कारण सामने आई
  3. इंदौर एयरपोर्ट से बीते कुछ माह में जम्मू, जोधपुर, उदयपुर, नासिक, भूवनेश्वर, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों की सीधी उड़ानें बंद हुई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से मई की अपेक्षा जून माह में औसतन प्रतिदिन 10 उड़ाने और 1038 यात्रियों कम हुए। यात्रियों की संख्या में यह कमी ईंधन संकट के कारण इंदौर से कम हुई उड़ानों के कारण सामने आई। वहीं छुट्टियां खत्म होने से भी यात्री कम हुए है।

जून माह में 2316 उड़ाने संचालित हुई, जिसमें तीन लाख 28 हजार 41 यात्रियों ने यात्रा की। वहीं मई माह में 2608 उड़ाने संचालित हुई थी और तीन लाख 59 हजार 185 यात्रियों ने हवाई सफर किया था। यानी जून माह में मई की अपेक्षा 292 उड़ानें और 31144 यात्री कम हो गए।

उड़ानों के बंद होने से यात्रियों की संख्या पर असर दिखाई दे रहा है

इंदौर एयरपोर्ट से जून माह में एक लाख 67 हजार 598 यात्रियों ने दूसरे शहरों के लिए उड़ान भरी, जबकि एक लाख 60 हजार 443 यात्री इंदौर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट से बीते कुछ माह में जम्मू, जोधपुर, उदयपुर, नासिक, भूवनेश्वर, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों की सीधी उड़ानें बंद हुई है। इन उड़ानों के बंद होने से यात्रियों की संख्या पर असर दिखाई दे रहा है।

ट्रेवल एजेंट एसोशिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि युद्ध के दौरान ईंधन लागत बढ़ने से कई उडा़ने बंद हो गई। वहीं किराया भी बड़ा और छुट्टियों का दौर भी खत्म हुआ है। इसके कारण जून माह में यात्रियों की संख्या में कमी आई है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ान चार माह से बंद

इंदौर से शारजाह की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या कम हो गई। वहीं घरेलू उड़ानों में भी 15 के करीब आने और जाने वाली उड़ाने बंद हो चुकी है।इनके कारण यात्रियों की संख्या जून माह में कम हो गई। हालांकि अब 15 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय उड़ान फिर से शुरू होने से अंतरराष्ट्रीय यात्री बढ़ जाएंगे।

इस वर्ष यात्री और उड़ानें

माह यात्री उड़ानें
जनवरी 397098 2882
फरवरी 371437 2642

मार्च

382343

2815

अप्रैल 346008 2569
मई 359185 2608
जून 328041 2316

इंडिगो ने की जबलपुर में कटौती, सप्ताह में अब सिर्फ 36 उड़ानें, जानें क्‍या है नया शेड्यूल

Source link
#मई #क #अपकष #जन #म #औसतन #परतदन #उडन #और #एक #हजर #यतर #हए #कम #एयरलइस #न #ईधन #सकट #क #करण #इदर #स #कम #क #थ #फलइटस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *