महाराष्ट्र:एमपीएससी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी ऋतुजा पाटिल गिरफ्तार, शक न हो इसलिए 10 सवाल गलत किए – Maharashtra Updates Mpsc Paper Leak Rutuja Patil Nagpur Mumbai Pune Palghar Politics Crime And Other News

महाराष्ट्र:एमपीएससी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी ऋतुजा पाटिल गिरफ्तार, शक न हो इसलिए 10 सवाल गलत किए – Maharashtra Updates Mpsc Paper Leak Rutuja Patil Nagpur Mumbai Pune Palghar Politics Crime And Other News

महाराष्ट्र राज्य लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा (ग्रुप बी) पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी ऋतुजा पाटिल को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को नंदूरबार से गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा से पहले ऋतुजा को लीक हुआ प्रश्नपत्र मिल गया था। उसे सलाह दी गई थी कि शक से बचने के लिए वह जानबूझकर 10 सवालों के गलत जवाब दे। परीक्षा में उसने सातवीं रैंक हासिल की थी। ऋतुजा के साथ अब इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। विभिन्न स्थानों पर छापे और पूछताछ के बाद ऋतुजा को नंदूरबार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस उसे लेकर मुंबई पहुंची और स्थानीय कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे मुंबई अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया। प्रेम प्रकरण का मामला सामने आने के बाद एमपीएससी ने ड्रग्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी। ऋतुजा के प्रेमी गौरव पाटिल से उसका ब्रेकअप होने के बाद पेपर लीक मामले का खुलासा हुआ था।




मुंबई में युगांडा के कारोबारी पर दो बार हमला, 8 पर FIR


खार इलाके में युगांडा के कारोबारी प्रिंस लुईस मुशाबे पर दो बार हमला हुआ। पुलिस ने एक महिला सहित 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मुशाबे रविवार रात ‘रास्ता बाउंस’ पब गए थे। सोमवार तड़के 1 बजे उनकी कोहनी गलती से एक महिला से छू गई। महिला और उसके साथियों ने उन्हें थप्पड़ मारे। बाउंसरों ने मुशाबे को बाहर निकाला। बाद में, मुशाबे जब कैब में थे, महिला ने अभद्र इशारे किए। उसने गाली भी दी। मुशाबे के बाहर आने पर पुरुषों के समूह ने उन्हें रोका और हमला किया। एक बाउंसर ने उन्हें बचाया और खार पुलिस स्टेशन भेजा। हमले में उनकी कलाई घड़ी क्षतिग्रस्त हुई। मुशाबे को भाभा अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बाएं कान में सुनने में दिक्कत बताई। पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान की। इनमें मुराद अल रहीसी, रितिका अल रहीसी, नईमुद्दीन शेख हैं। अन्य आरोपी मोहित रामराजे, नवनीत झा और अर्णव झा हैं। ये सभी फिल्म उद्योग में संघर्षरत कलाकार हैं। आरोपियों को सोमवार शाम नोटिस देकर छोड़ा गया। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Source link
#महरषटरएमपएसस #पपर #लक #ममल #म #मखय #आरप #ऋतज #पटल #गरफतर #शक #न #ह #इसलए #सवल #गलतकए #Maharashtra #Updates #Mpsc #Paper #Leak #Rutuja #Patil #Nagpur #Mumbai #Pune #Palghar #Politics #Crime #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *