महाराष्ट्र:मुंबई में 4 अक्तूबर को उद्धव-राज ठाकरे मार्च करेंगे; गोवा के मंत्री को बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस – Maharashtra Updates Bjp Ncp Shiv Sena Mumbai Nagpur Pune Palghar Politics Education Crime And Other News

महाराष्ट्र:मुंबई में 4 अक्तूबर को उद्धव-राज ठाकरे मार्च करेंगे; गोवा के मंत्री को बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस – Maharashtra Updates Bjp Ncp Shiv Sena Mumbai Nagpur Pune Palghar Politics Education Crime And Other News

चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे 4 अक्तूबर को मुंबई में मार्च करेंगे। इस योजना पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री योगेश कदम ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, SIR प्रक्रिया से गैर-भारतीय नागरिकों के नाम कटे है। वोटर लिस्ट बदलने से उनका वोट बैंक प्रभावित हुआ है। इसलिए हताशा में वे प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।




गोवा में मंत्री के कथित अवैध बंगले पर हाई कोर्ट का नोटिस


बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कला और संस्कृति मंत्री रमेश तावड़कर को नोटिस जारी किया। कार्यकर्ता काशीनाथ शेट्ये ने जनहित याचिका (PIL) दायर कर कैनकोना में उनके कथित अवैध बंगले को गिराने की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को तय की गई है। जनहित याचिका के अनुसार, पोइन्ग्विनिम गांव में 527 वर्ग मीटर का यह बंगला करीब 2015 में बिना वैधानिक अनुमति के बनाया गया था। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि 2015 में बना यह ढांचा गोवा अनधिकृत निर्माण नियमितीकरण अधिनियम, 2016 के तहत योग्य नहीं है, क्योंकि कानून 28 फरवरी, 2014 से पहले के ढांचों पर लागू होता है। अधिनियम व्यक्तिगत आवासीय ढांचे के निर्मित क्षेत्र की अधिकतम सीमा 200 वर्ग मीटर तय करता है, जबकि यह बंगला 527 वर्ग मीटर का है। याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश मांगा है।

Source link
#महरषटरमबई #म #अकतबर #क #उदधवरज #ठकर #मरच #करग #गव #क #मतर #क #बमब #हईकरट #क #नटस #Maharashtra #Updates #Bjp #Ncp #Shiv #Sena #Mumbai #Nagpur #Pune #Palghar #Politics #Education #Crime #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *