Rajpal Yadav insulted and gets out from Mushtaq khan prayer meet viral video fact check

Rajpal Yadav insulted and gets out from Mushtaq khan prayer meet viral video fact check


Rajpal Yadav Mushtaq Khan Prayer Meet: मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। हाल ही में उनके घर पर प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। मुश्ताक खान के निधन के 6 दिन बाद 30 सितंबर को मुंबई स्थित रहेजा क्लासिक क्लब में उनके ने उनके लिए प्रेयर मीट रखी। इस दौरान परिवार और नजदीकियों के साथ साथ कई सेलेब्स भी उनकी आत्मा की शांति की दुआएं करते दिखाई दिए।

Rajpal Yadav insulted and gets out from Mushtaq khan prayer meet viral video fact check

इस प्रेयर मीट से राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किसी के तेज आवाज में बोलने पर राजपाल यादव को चुपचाप प्रेयर मीट से बाहर जाते देखा जा रहा है। माहौल अचानक गर्मा गया और राजपाल यादव को असहज स्थिति में अचानक कार्यक्रम छोड़कर बाहर जाना पड़ा। वायरल वीडियो में एक महिला को कहते सुना जा सकता है- ‘आपको बाहर भेजा जाएगा, हमने आपको समझाया… आप ऐसा क्यों कर रहे हो?’ इस वीडियो को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि राजपाल यादव को प्रार्थना सभा से बाहर भेजा गया है, लेकिन एक अन्य वायरल वीडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।

दरअसल, राजपाल यादव पूरी श्रद्धा के साथ दिवंगत मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उन्होंने मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से भी मुलाकात की। लेकिन, अभिनेता को देखते ही कुछ पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और फोटो क्लिक करने लगे। यही नहीं, प्रेयर मीट के भावुक माहौल में कुछ फैंस ने भी राजपाल यादव के साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया, जिस पर मुश्ताक खान का परिवार भड़क गया, जिसके बाद अभिनेता की टीम कुछ सदस्य आगे आए और सेल्फी ले रहे शख्स से बाहर जाने को कहा। हालांकि, इसके बाद आदमी ने माफी मांगते हुए फोन नीचे कर लिया। वहीं मीडिया के कुछ सदस्यों को ‘ये फोटो लेने का प्लेस है क्या?’ कहते सुना जा सकता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुश्ताक खान ने 24 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद रजा मुराद ने एक वीडियो साझा करते हुए बॉलीवुड सेलेब्स के दिवंगत एक्टर की अंतिम यात्रा में शामिल न होने पर नाराजगी जताई थी। रजा मुराद ने अपने वीडियो में बताया कि कैसे बॉलीवुड का कोई भी बड़ा सितारा मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा, जबकि उन्होंने इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े कलाकार के साथ काम किया था।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *