महाराष्ट्र:यूके से लौटे शिंदे बोले- अवॉर्ड जनता का सम्मान; नांदेड़ में लोक अदालत, पांच करोड़ संपत्ति कर वसूली – Maharashtra Updates Eknath Shinde London Visit Nanded Lok Adalat Tax Mumbai Nagpur Politics Crime News

महाराष्ट्र:यूके से लौटे शिंदे बोले- अवॉर्ड जनता का सम्मान; नांदेड़ में लोक अदालत, पांच करोड़ संपत्ति कर वसूली – Maharashtra Updates Eknath Shinde London Visit Nanded Lok Adalat Tax Mumbai Nagpur Politics Crime News

ब्रिटेन दौरे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लंदन यात्रा और राष्ट्रमंडल लोक नेतृत्व पुरस्कार प्राप्त करने के बारे में मुंबई वापस लौटकर उपमुख्यमंत्री ने कहा, यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की जनता का है। उन्होंने कहा, लंदन में मेरी विराट कोहली से सौहार्दपूर्ण मुलाकात भी हुई… मुझे यह देखने का अवसर मिला कि इतने विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली कितने सरल स्वभाव के हैं। हमने कई ऐसे विषयों पर चर्चा की जिनसे महाराष्ट्र को निश्चित रूप से लाभ होगा।




नांदेड़ की लोक अदालत में 5 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर वसूली


महाराष्ट्र की एक अन्य घटना नांदेड़ से सामने आई। नांदेड़-वाघाला सिटी नगर निगम ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 3,218 संपत्ति मालिकों से 5 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर वसूला। यह लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर निगम ने मिलकर आयोजित की थी। इसका उद्देश्य संपत्ति कर संबंधी शिकायतों का निपटारा करना और बकायेदारों को भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना था। लोक अदालत से पहले बकायेदारों को नोटिस भेजे गए थे। कुल 3,218 संपत्ति मालिकों ने बकाया संपत्ति कर पर 80 फीसदी जुर्माने की छूट का लाभ उठाया। नगर निगम आयुक्त महेशकुमार डोइफोडे ने अन्य संपत्ति मालिकों से तुरंत कर चुकाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकाया न चुकाने पर संपत्ति जब्त करने, पानी और ड्रेनेज सेवा काटने, और संपत्ति की नीलामी जैसी कार्रवाई हो सकती है।

Source link
#महरषटरयक #स #लट #शद #बल #अवरड #जनत #क #सममन #नदड #म #लक #अदलत #पच #करड #सपतत #कर #वसल #Maharashtra #Updates #Eknath #Shinde #London #Visit #Nanded #Lok #Adalat #Tax #Mumbai #Nagpur #Politics #Crime #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *