![]()
मुंबई के घाटकोपर इलाके में बुधवार सुबह करीब 3:48 बजे लैंडस्लाइड हुआ। यहां 2-3 घरों पर पहाड़ी का हिस्सा खिसककर गिर गया। हादसा चिराग नगर के अशोक नगर स्थित गौसिया चाल में हुआ। बड़े-बड़े पत्थरों और मलबे की चपेट में कई लोग आ गए। अब तक 8 लोगों को निकाला गया है, जिनमें 4 की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। DCP गणेश शिंदे ने बताया कि 3-4 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, हालांकि उनकी संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। BMC के अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीम स्पेशल विक्टिम-डिटेक्शन कैमरों की मदद ले रही है। घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता 3 से 3.5 फीट चौड़ा है। संकरी गलियों के कारण भारी मशीनरी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रही हैं। मलबा को पहले व्रेकर की मदद से निकाला जा रहा है। इसके बाद बाल्टियों में भरकर हाथ से हटाया जा रहा है। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी समय लग रहा है। गलियों में एक बार में एक व्यक्ति का अंदर जाना संभव अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित इलाके तक पहुंचने वाली गलियां इतनी संकरी हैं कि एक समय में मुश्किल से एक व्यक्ति ही अंदर जा सकता है और दो लोग आमने-सामने भी खड़े नहीं हो सकते। पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव अस्पताल भेज दिए गए हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 18 साल के सोहेल अंसारी के सिर में चोट आई है, जबकि 14 साल के मोहम्मद अंसारी की पीठ में चोट लगी है। दोनों की हालत स्थिर बताई गई है। मृतको के परिवारों को ₹3-3 लाख मुआवजे का ऐलान घटना के बाद BMC की मेयर ऋतु तावड़े और एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर अविनाश धकने ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मेयर ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। यह सहायता जिला कलेक्टर कार्यालय के जरिए दी जाएगी। DCP गणेश शिंदे ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। घाटकोपर पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच कर रही है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
#मबई #क #घटकपर #म #लडसलइड #क #मत4 #घयल #मलब #म #दब #लग #क #कमर #स #तलश #सकर #गलय #म #मशन #क #पहचन #मशकल


