Urmila Matondker Viral Post: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी पत्नी निधि भट्ट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी बीच अब उर्मिला मातोंडर ने भी एक पोस्ट कर दिया है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

मोहसिन अख्तर ने शेयर की तस्वीरें
मोहसिन के पोस्ट की बात करें तो उम्होंने निधि भट्ट के साथ अपने रिसेप्शन की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ मोहसिन ने अपनी नई पत्नी निधा भट्ट के लिए एक प्यार भरा संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने निधा को केवल अपनी पत्नी ही नहीं, बल्कि अपना घर और सुकून भी बताया।
उर्मिला मातोंडकर का पोस्ट वायरल
मोहसिन के इस पोस्ट के तुरंत बाद उर्मिला मातोंडकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘मुझे प्यार, वफादारी और समय जैसी कीमती चीजें पसंद हैं।’ हालांकि उर्मिला की ओर से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस पोस्ट को सीधे तौर पर मोहसिन की दूसरी शादी और उनकी तस्वीरों पर उर्मिला की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।
जून में किया था दूसरी शादी का ऐलान
जानारी के लिए आपको बता दें कि मोहसिन ने इस साल जून के महीने में अपनी दूसरी शादी की घोषणा की थी। उस समय भी एक भावुक पोस्ट के ज़रिए उन्होंने अपनी जिंदगी में फिर से प्यार मिलने और नए अध्याय की शुरुआत के बारे में बात की थी। उन्होंने लिखा था, ‘साफ नीयत, सच्चा प्यार और सब्र व शुक्र से भरा दिल। अपनी आत्मा को पवित्र रखें, रास्ते में खुद को संभालें और भरोसा रखें कि अल्लाह की लिखी कहानी हमेशा बेहतर होती है।’ उन्होंने अपनी पत्नी को टैग करते हुए आगे लिखा, ‘अपने सही समय पर, मेरी खूबसूरत पत्नी निधा, उन्होंने मुझे तुम्हारी सादगी से नवाजा और मुझे अपना आशीर्वाद दिया। तुम मेरी जिंदगी में रोशनी लेकर आई हो। इसलिए धन्यवाद, मेरा प्यार।’
उर्मिला मातोंडर मोहसिन की शादी
मोहसिन अख्तर की पहली शादी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। दोनों 4 फरवरी 2016 को एक सादे और निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। अलग-अलग धर्म से होने और दोनों के बीच 10 साल की उम्र का अंतर होने के कारण उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। कश्मीर के रहने वाले व्यवसायी और मॉडल मोहसिन की मुलाकात उर्मिला से 2014 में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भांजी की शादी में हुई थी। मनीष उन चुनिंदा हस्तियों में शामिल थे जो इस शादी में मौजूद थे।
उर्मिला मोहसिन का तलाक
साल 2024 में उर्मिला और मोहसिन के वैवाहिक जीवन में अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद सितंबर 2024 में दोनों के करीबी सूत्रों के हवाले से यह खबर आई कि उर्मिला ने मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। इसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।


