मुरैना में 15 दिन से गंदे पानी की सप्लाई:  रहवासी बाजार से खरीद रहे पीने का पानी, निगम कमिश्नर बोले- जांच कराएंगे – Morena News

मुरैना में 15 दिन से गंदे पानी की सप्लाई: रहवासी बाजार से खरीद रहे पीने का पानी, निगम कमिश्नर बोले- जांच कराएंगे – Morena News

मुरैना में 15 दिन से गंदे पानी की सप्लाई:  रहवासी बाजार से खरीद रहे पीने का पानी, निगम कमिश्नर बोले- जांच कराएंगे – Morena News


मुरैना के नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 स्थित तुलसी कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इससे रहवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पानी से तेज दुर्गंध आती है। उसे पीना तो दूर, घरेलू काम में भी इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। कई शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई। अधिकारियों को मौखिक रूप से भी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक जांच के लिए कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। बाजार से खरीदना पड़ रहा पीने का पानी स्थानीय निवासी इशाक खान ने बताया कि मजबूरी में उन्हें गंदा पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। बच्चों के लिए बाजार से पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और कब तक पानी खरीदकर लाएंगे। परिवार को डर है कि दूषित पानी से संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से पेयजल लाइन की तुरंत जांच कराने, गंदे पानी की सप्लाई बंद करने और साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही समस्या का स्थायी समाधान करने की भी अपील की है। कमिश्नर बोले- टीम भेजकर कराएंगे जांच नगर निगम आयुक्त सतेंद्र सिंह धाकरे ने कहा कि यदि तुलसी कॉलोनी में दूषित पानी की समस्या है तो जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी रहवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#मरन #म #दन #स #गद #पन #क #सपलई #रहवस #बजर #स #खरद #रह #पन #क #पन #नगम #कमशनर #बल #जच #करएग #Morena #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *