मैहर में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत:  तीन गंभीर घायल, रीवा में इलाज जारी; ताला थाना क्षेत्र में हादसा – Maihar News

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी कोठार में शुक्रवार दोपहर दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में जारी है। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे खजुरी कोठार के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बेला और गोविंदगढ़ की ओर से आ रही दोनों बाइकें तेज गति में थीं, जिसके कारण उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर कुल चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मुकुंदपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मुकुंदपुर निवासी 55 वर्षीय रज्जन चिकवा ने दम तोड़ दिया। वहीं, मुकुंदपुर निवासी नंदू चिकवा, खजूरी निवासी रवि केवट और खजूरी सुखनंदन निवासी बंदू कोल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link
#महर #म #द #बइक #क #आमनसमन #भडत #एक #क #मत #तन #गभर #घयल #रव #म #इलज #जर #तल #थन #कषतर #म #हदस #Maihar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *