म्याना में बंद कमरे में मिले महिला-पुरुष के शव:  एक दिन पहले बगल वाले कमरे में मिला था बुजुर्ग का शव; दोनों शव बुरी तरह सड़ चुके – Guna News

म्याना में बंद कमरे में मिले महिला-पुरुष के शव: एक दिन पहले बगल वाले कमरे में मिला था बुजुर्ग का शव; दोनों शव बुरी तरह सड़ चुके – Guna News

म्याना में बंद कमरे में मिले महिला-पुरुष के शव:  एक दिन पहले बगल वाले कमरे में मिला था बुजुर्ग का शव; दोनों शव बुरी तरह सड़ चुके – Guna News


गुना के म्याना में तीन बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। एक बॉडी रविवार को मिली थी। उसी कमरे के पास दो बॉडी आज मिली हैं। ये बॉडी एक महिला और पुरुष की है। हालांकि, बॉडी पूरी तरह सड़क चुकी हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई है। रविवार को मिला था ओमप्रकाश का शव बता दें कि रविवार सुबह हनुमान मंदिर के पास के मकान से लोगों को बदबू आई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पूछा कि और गेट तोड़कर अंदर घुसी, तो अंदर सड़ी गली अवस्था में शव पड़ा हुआ था। घर में बाहर से ताला लगा था, जिससे मामला पूरी तरह से संदिग्ध नजर आया। शव की पहचान ओमप्रकाश शर्मा (60) निवासी म्याना के रूप में हुई। मृतक ओम प्रकाश शर्मां के भतीजे हेमंत शर्मा ने बताया था कि सुबह आस-पास रहने वाले लोगों को उनके चाचा के कमरे से बदबू आई। जिसके बाद उन्हें परिजनों व पुलिस को सूचना दी। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लटक रहा था। जिसे तोड़कर जब अंदर का नजारा देखा तो सबके होश उड गए। अंदर ओम प्रकाश श्मा का शव पड़ा था, जो कि सड़ने लगा था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। परिजन व पुलिस मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। हालांकि फिलहाल कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालों को सौंप दिया था। पास वाले कमरे में मिले दो और शव ओमप्रकाश की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई थी कि आज सोमवार सुबह उनके कमरे के पास में बने कमरे से दो और शव मिलने से मामला उलझ गया है। हालांकि, दोनों शव सड़ चुके हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि ओमप्रकाश शर्मा की पत्नी की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वहीं उनका बेटा भोपाल में रहता है। ऐसे में अब ये सवाल उठा रहा है कि ये दोनों शव किसके हैं। दोनों शवों को जिला अस्पताल भिजवाया है।

Source link
#मयन #म #बद #कमर #म #मल #महलपरष #क #शव #एक #दन #पहल #बगल #वल #कमर #म #मल #थ #बजरग #क #शव #दन #शव #बर #तरह #सड #चक #Guna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *