![]()
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने रविवार को भोपाल में ‘श्रीराम में आस्था–आस्था की न्याय यात्रा’ निकाली। गोविंदपुरा विधानसभा अध्यक्ष रितेश सोनी के नेतृत्व में निकली यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सिर्फ चोरी नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास पर हमला बताया। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिर ट्रस्ट की जवाबदेही तय करने की मांग की। एक हफ्ते में अगर आरोपियों को सजा नहीं होती है तो यूथ कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। ’42 दिनों में 70 बार चोरी, फिर भी चोर नहीं पकड़े’ युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर के खजाने में 42 दिनों के भीतर 70 बार चोरी हुई, जबकि मंदिर परिसर में लगातार सीसीटीवी और लाइव निगरानी की व्यवस्था मौजूद थी। इसके बावजूद लंबे समय तक चोरी का खुलासा नहीं होना और मुख्य आरोपियों का गिरफ्तारी से बाहर रहना कई सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि कार्रवाई केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित रखी गई, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है। जज की निगरानी में जांच और ट्रस्ट पर कार्रवाई की मांग यात्रा के दौरान कांग्रेस ने मांग की कि पूरे मामले की जांच किसी सिटी जज या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए। साथ ही मंदिर की मुख्य समिति और जिम्मेदार ट्रस्ट पदाधिकारियों पर भी एफआईआर दर्ज की जाए। गोविंदपुरा विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष रितेश सोनी ने कहा है कि भगवान श्रीराम का नाम केवल राजनीति और वोट के लिए इस्तेमाल किया गया, जबकि उनके मंदिर में हुई कथित लूट पर सरकार गंभीर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर घर-घर जाएगी और लोगों को पूरे मामले की जानकारी देगी। यदि अगले सात-आठ दिनों में मुख्य आरोपियों, विशेष रूप से ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तो कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जाने क्या है पूरा मामला…
Source link
#यथ #कगरस #न #चद #चर #क #लकर #नकल #पदयतर #कह #अगर #एक #हफत #म #चर #क #सज #नह #हई #त #बड #आदलन #करग #Bhopal #News


