![]()
छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना परिसर में शनिवार को 22 वर्षीय पिंकी नायक ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती ने जहर खाते समय अपना वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि पुलिस उससे जहर थूकने कहती है। जबाव में युवती कहने लगती है इन लोगों ने हमारी जिंदगी बर्बाद कर दी, बहुत अत्याचार हो रहा हम पर। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे महाराजपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया। युवती का इलाज जारी है और उसे 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। मां-भाई के साथ थाने पहुंची थी युवती
जानकारी के अनुसार, पिंकी नायक शनिवार को अपनी मां और भाई के साथ किसी मामले में शिकायत दर्ज कराने महाराजपुर थाने पहुंची थी। इसी दौरान उसने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों का आरोप है कि वे पिछले एक महीने से थाने के चक्कर लगा रहे थे। उनका कहना है कि 6 जुलाई को गांव के कुछ लोगों ने पिंकी के भाई प्रभात (प्रशांत) नायक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। परिवार ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी ने आरोपियों से लेनदेन कर लिया, जिसके कारण आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे थे। परिजनों के अनुसार, कार्रवाई न होने से आहत होकर पिंकी ने यह कदम उठाया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजत सकलेचा ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई की मारपीट के मामले में पहले से ही अपराध दर्ज है। इसके अतिरिक्त, रंगदारी का भी एक मामला दर्ज किया गया था। एसपी सकलेचा के अनुसार, शनिवार को युवती, उसकी मां और भाई ने थाने आकर शिकायत दी थी कि पूर्व मामले का आरोपी संतोष रैकवार उनके घर के बाहर बंदूक लेकर आया था। पुलिस इसी शिकायत पर कार्रवाई कर रही थी, तभी युवती ने अज्ञात जहरीला पदार्थ खा लिया। एसपी ने बताया कि घटना के वीडियो और थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर बोले- 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रहेगी युवती
जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. आनंद त्रिपाठी ने बताया कि युवती को महाराजपुर से रेफर कर लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। उसे 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, जिसके बाद ही उसकी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। SP बोले मामले में अब तक मल्टीपल 3 FIR दर्ज
मामले में एसपी रजत सकलेचा कहना है कि महाराजपुर थाना क्षेत्र में थाना परिसर के अंदर एक पिंकी नायक नाम की युवती जिसके द्वारा अज्ञात जहरीला पदार्थ खा लिया गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SP रजत सकलेचा ने घटना की पृष्ठभूमि बताते हुए पूरा घटनाक्रम बताया कि 6 जुलाई को युवती का भाई प्रशांत नायक जो की निगरानी बदमाश है उसके द्वारा कुछ रैकवार और पुरोहित के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था। तत्पश्चात किशान कुशवाहा द्वारा युवती के भाई प्रशांत नायक और अन्य लोगों पर रंगदारी की कायमी करवाई गई थी। आज फिर युवती उसका भाई और एक महिला (युवती की माँ) घर से थाने आई उनके द्वारा सूचना दी कि उनके घर के बाहर पूर्व के केस का आरोपी संतोष रैकवार जो एक लिस्टेड गुंडा है। उसके द्वारा उनके घर के बाहर आकर बंदूक का उपयोग किया गया। उसी के आधार पर पुलिस तस्वीर कर रही थी उसी दौरान युवती के द्वारा अज्ञात जहरीला पदार्थ खा लिया गया जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामले के सीसीटीवी भी हैं। पुलिस के द्वारा तत्काल युवती को तत्काल स्थानीय महाराजपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में वर्तमान में संतोष रैकवार और अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कायमी की गई है इस तरह इस मामले में अब तक मल्टीप्ल तीन एफआईआर दर्ज की गईं हैं। पुलिस पूरे मामले मामले और वीडियो और सीसीटीवी की जांच कर रही है जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसे पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#यवत #क #थन #परसर #म #जहर #खन #क #VIDEO #पलस #न #थकन #कह #त #बल #हमर #जदग #बरबद #कर #द #अतयचर #ह #रह #Chhatarpur #News


