रक्षाबंधन के एक दिन पहले इंदौर शहर के जवाहर मार्ग पर लगा लंबा जाम, ट्रेनों के लिए रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़

रक्षाबंधन के एक दिन पहले इंदौर शहर के जवाहर मार्ग पर लगा लंबा जाम, ट्रेनों के लिए रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़

रक्षाबंधन के एक दिन पहले शुक्रवार को जवाहर मार्ग पर जाम की स्थिति नजर आई। सरवटे बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक बसों की लाइनें लगी नजर आई। इसके कारण वाहन…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 10:02:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 10:02:35 PM (IST)

रक्षाबंधन के एक दिन पहले इंदौर शहर के जवाहर मार्ग पर लगा लंबा जाम, ट्रेनों के लिए रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़
सरवटे बस स्टैंड पर भी भारी भीड़ रही, कई बार जाम लगा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. सरवटे बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक बसों की लाइनें लगी नजर आई
  2. इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा
  3. एक नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : रक्षाबंधन के एक दिन पहले शुक्रवार को जवाहर मार्ग पर जाम की स्थिति नजर आई। सरवटे बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक बसों की लाइनें लगी नजर आई। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ट्रेनों में इंदौर से अन्य शहरों की ओर जाने वाली यात्रियों के आवागमन करने को लेकर रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ नजर आई।

राजवाड़ा सहित आसपास के अन्य बाजारों में रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए इंदौर के आसपास से बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदी करने पहुंचे। इसके चलते बाजारों में ग्राहकों की जबरदस्त देखने को मिली। इस दौरान जवाहर मार्ग पर नृसिंह बाजार क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बन गई और वाहनों की लाइनें लग गई।

वहीं, रक्षाबंधन पर इंदौर से दिल्ली, मुंबई, पुणे सहित अन्य प्रमुख शहरों की ओर जाने वाले यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। वहीं, ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार काैल के अनुसार रक्षाबंधन को लेकर इंदौर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार ग्राहक इंदौर आ रहे है। इसके कारण आम दिनों की तुलना में यातायात का दबाव ज्यादा है।

हालांकि राजवाड़ा पर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है। जिन ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने यातायात के नियमों को तोड़ा उनके 500 रुपए के चालाना बनाए गए। शहर के बीचोबीच प्रमुख मार्गों पर जाम लगने से वाहन चालक परेशान होते रहे। कई लोग दोपहिया वाहन चालक मुख्य मार्ग छोड़कर गलियों से रास्ता तलाशते नजर आए। त्योहार के दौरान लगे जाम से परेशान वाहन चालकों ने प्रशासन की यातायात व्यवस्था को जमकर कोसा। लोगों का कहना था कि शहर में आए दिन जाम लगता रहता है, लेकिन प्रशासन का इस समस्या के हल की ओर कोई ध्यान ही नहीं है।

Source link
#रकषबधन #क #एक #दन #पहल #इदर #शहर #क #जवहर #मरग #पर #लग #लब #जम #टरन #क #लए #रलव #सटशन #पर #जबरदसत #भड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *