राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में बहने लगीं बरसाती नदियां, Jaipur Hindi News

राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में बहने लगीं बरसाती नदियां, Jaipur Hindi News

इस मानसून सीजन में पूर्वी राजस्थान के मुकाबले पश्चिमी राजस्थान में बारिश ज्यादा हुई है। प्रदेश के कई पूर्वी जिले अभी भी औसत से कम बारिश वाले क्षेत्रों में हैं। 

राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में बहने लगीं बरसाती नदियां, Jaipur Hindi News

इस मानसून सीजन में पूर्वी राजस्थान के मुकाबले पश्चिमी राजस्थान में बारिश ज्यादा हुई है। प्रदेश के कई पूर्वी जिले अभी भी औसत से कम बारिश वाले क्षेत्रों में हैं। बांसवाड़ा, बूंदी, दौसा, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, अलवर, करौली, झालावाड़, खैरथल और कोटपूतली में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।

राजस्थान में भारी बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि शुक्रवार को भी प्रदेश के 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और सिरोही समेत कई जिलों में बारिश हुई। जैसलमेर में तेज बारिश के बाद बरसाती नदियां बहने लगीं। वहीं, बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त से प्रदेश में बारिश का दौर और कमजोर होने की संभावना है। इसके बाद अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अगले करीब एक सप्ताह तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर थमने की संभावना है।

बनेड़ा में सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश

गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश भीलवाड़ा के बनेड़ा में 50 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बारां, धौलपुर, जैसलमेर, जोधपुर और सिरोही में एक इंच से ज्यादा बारिश हुई। उदयपुर, श्रीगंगानगर, टोंक, सवाई माधोपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, नागौर, कोटा, करौली, डूंगरपुर, भरतपुर, दौसा, बांसवाड़ा और अलवर में भी कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

जैसलमेर में बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। यहां अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री तक गिर गया और 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में 38.5, चूरू में 36.2, बीकानेर में 35.3, जोधपुर में 33.3, बाड़मेर में 32.3, पिलानी में 35.9, अलवर में 36, दौसा में 35.8 और हनुमानगढ़ में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

त्रिवेणी नदी बहने से बीसलपुर बांध में बढ़ी पानी की आवक

भीलवाड़ा, ब्यावर, टोंक और चित्तौड़गढ़ के आसपास हुई बारिश का असर बीसलपुर बांध पर भी दिखाई दे रहा है। बारिश के बाद त्रिवेणी नदी में पानी बहने लगा है। इससे बांध में पानी की आवक तेज हुई है। पिछले 48 घंटों में बीसलपुर बांध का गेज करीब 27 सेंटीमीटर बढ़ा है।

पश्चिमी राजस्थान में ज्यादा बारिश

इस मानसून सीजन में पूर्वी राजस्थान के मुकाबले पश्चिमी राजस्थान में बारिश ज्यादा हुई है। प्रदेश के कई पूर्वी जिले अभी भी औसत से कम बारिश वाले क्षेत्रों में हैं। बांसवाड़ा, बूंदी, दौसा, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, अलवर, करौली, झालावाड़, खैरथल और कोटपूतली में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।

अब तक सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-5 जिलों में पश्चिमी राजस्थान के फलोदी, बीकानेर, ब्यावर और डीडवाना-कुचामन शामिल हैं। पूर्वी राजस्थान से केवल डीग इस सूची में शामिल है।

जयपुर के शाहपुरा में 2 इंच बारिश

जयपुर में गुरुवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा। हालांकि दिल्ली बाईपास पर शाहपुरा और कोटपूतली के बीच अच्छी बारिश हुई। शाहपुरा में दोपहर के समय 50 मिमी यानी करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई। कोटपूतली के पास करीब 5 मिमी बारिश हुई। जयपुर शहर और अन्य ग्रामीण इलाकों में दिनभर हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप निकली। जयपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

उदयपुर में बारिश, जोधपुर में उमस

उदयपुर में गुरुवार सुबह हल्की रिमझिम बारिश हुई। मावली के बागोलिया बांध क्षेत्र में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बागोलिया बांध पर 31 मिमी और उदयपुर शहर में 10 मिमी बारिश हुई। पानी की लगातार आवक को देखते हुए उदयसागर बांध के दोनों गेट 3-3 इंच तक खोले गए। उदयपुर का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 22 डिग्री रहा।

जोधपुर में दिनभर मौसम मुख्य रूप से साफ रहा। सुबह बादल छाए, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। यहां अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

सीकर-अलवर में बारिश नहीं

सीकर में गुरुवार को बारिश नहीं हुई। दिनभर उमस और गर्मी बनी रही। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलवर में भी सुबह तेज धूप रही और दोपहर में उमस भरी गर्मी रही। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री रहा। शाम को अचानक घने काले बादल छा गए।

अजमेर में सूखा मौसम, कोटा में बारिश

अजमेर में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। यहां अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा में अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों में जिले में 24.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Source link
#रजसथन #क #जल #म #बरश #क #अलरट #जसलमर #म #बहन #लग #बरसत #नदय #Jaipur #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *