राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर अलग-अलग याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी से जांच की स्टेटस रिपोर्ट दो हफ्तों के भीतर दाखिल करने को कहा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार की ओर से बताया गया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की पुलिस जांच की निगरानी के लिए 25 जुलाई को एक एसआईटी का गठन किया गया था।
वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को सुझाव दिया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी में एक फॉरेंसिक ऑडिटर को भी शामिल किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के इस सुझाव पर यूपी सरकार ने सहमति जताई। यूपी सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हमने पुलिस महानिरीक्षक किरण एस की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति का गठन किया है। इसमें एक उप महानिरीक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।
Source link
#रम #मदर #चढव #चर #ममलद #हफत #म #Sit #दखल #कर #जच #क #सटटस #रपरट #सपरम #करट #क #टपपण #Supreme #Court #Ram #Temple #Donation #Theft #Case #Asks #Sit #Status #Report #Probe #Weeks #Govt


