Cwg 2026 Day 5 Live:श्रीशंकर-साजन और तेजस अपने-अपने इवेंट के फाइनल में, गुरिंदर स्प्रिंट में नहीं बढ़ पाए आगे – Commonwealth Games 2026 Day 5 Live: Sreeshankar, Tejaswin, Bindyarani Live Updates All Results Medals Tally

03:59 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: तेजस शिर्से फाइनल में

110 मीटर बाधा दौड़ में तेजस शीर्से ने फाइनल में जगह बना ली है। अपनी हीट में वह तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 13.76 सेकंड का समय निकाला। दो हीट से आठ खिलाड़ी फाइनल में जाते हैं। ऐसे में शीर्से ने फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल आज ही खेला जाना है और तेजस की नजर पदक जीतने पर होगी। भारत में इस फाइनल की शुरुआत 28 जुलाई को रात 2.15 बजे से होगी।

03:54 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: गुरिंदरवीर फाइनल में नहीं पहुंच पाए

भारत के गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर स्प्रिंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। उन्होंने अपनी हीट में 10.39 सेकंड का समय निकाला था। 17 खिलाड़ियों का चयन सेमीफाइनल के लिए हुआ, जिसमें गुरिंदरवीर शामिल नहीं हैं।

03:21 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: साजन प्रकाश भी फाइनल में पहुंचे

स्विमर साजन प्रकाश पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में पहुंच चुके हैं। ग्लासगो से एक और शानदार खबर सामने आई है। साजन प्रकाश ने हीट 2 में 1:58.59 के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जो उनके 1:57.09 के पर्सनल बेस्ट (PB) से थोड़ा ज्यादा था। लेकिन, यह कोशिश उन्हें कुल मिलाकर सातवां सबसे तेज समय दर्ज कराने के लिए काफी रही। उन्होंने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

03:12 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: श्रीशंकर फाइनल में पहुंचे

भारत के लंबी कूद के स्टार एथलीट मुरली श्रीशंकर फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफाइंग राउंड के दौरान अपनी पहली ही कूद में 8.01 मीटर दूरी तय कर श्रीशंकर ने फाइनल में जगह बनाई। अब उनसे स्वर्ण की आस है। 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर ने रजत पदक जीता था। फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए 8 मीटर की दूरी तय करनी थी।

03:01 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: गुरिंदरवीर सिंह दूसरे स्थान पर रहे

भारत को गुरिंदरवीर सिंह से उम्मीदें थीं और उन्होंने 100 मीटर स्प्रिंट में अपनी हीट में ठीक ठाक प्रदर्शन किया। यह उनका पहला बड़ा टूर्नामेंट है और चौथे हीट में वह 10.39 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस हीट में जमैका के रोहन वाटसन 10.13 सेकंड के साथ पहले स्थान पर रहे। गुरिंदरवीर ने हाल ही में 100 मीटर स्प्रिंट में 10.09 सेकंड का समय लेकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, सेमीफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन का थोड़ी देर में पता चलेगा। 17 खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेंगे, जिसमें से आठ खिलाड़ी फाइनल में जाएंगे। फिलहाल ओवरऑल सारी हीट मिलाकर वह नौवें स्थान पर हैं।

02:14 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: चौथे दिन के हाइलाइट्स

 

  • भारत ने चौथे दिन का समापन 3 पदकों के साथ किया।
  • मीराबाई चानू ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
  • राजा मुथुपांडी और ऋषिकांत सिंह ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर भारत की झोली में दो और पदक डाले।
  • तैराकी में भारत की पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम फाइनल में पहुंची और छठे स्थान पर रही।
  • मुक्केबाजी में जादुमणि सिंह मांडेंगबाम ने पाकिस्तान के सुमामा रहमान को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
  • प्रीति पवार ने शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वह पदक से एक जीत दूर हैं।
  • लॉन बॉल्स में पुतुल सोनावाल की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार हैं, हालांकि अब उनका रास्ता मुश्किल हो गया है।
  • महिला युगल लॉन बॉल्स टीम टाई-ब्रेकर में हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

02:14 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: भारत का शेड्यूल (दिन पांच)

समय (IST) स्पर्धा / मुकाबला भारतीय खिलाड़ी
2:40 PM एथलेटिक्स – पुरुष 100 मीटर हीट गुरिंदरवीर सिंह
3:00 PM एथलेटिक्स – पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन मुरली श्रीशंकर, लोकेश सत्यनाथन
3:00 PM तैराकी – पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट साजन प्रकाश
3:55 PM एथलेटिक्स – पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ हीट तेजस शिर्से
4:45 PM मुक्केबाजी – पुरुष 60 किग्रा (अंतिम-16) सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड)
5:30 PM भारोत्तोलन – महिला 53 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट) ज्ञानेश्वरी यादव
6:00 PM मुक्केबाजी – पुरुष 80 किग्रा (अंतिम-16) अंकुश बनाम जलान जान (एंटीगुआ और बारबुडा)
6:15 PM आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक – महिला वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट) प्रतिष्ठा सामंता
7:30 PM 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल – महिला पूल मुकाबला भारत बनाम नाइजीरिया
8:00 PM भारोत्तोलन – महिला 58 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट) बिंदियारानी देवी
10:05 PM लॉन बॉल्स – पुरुष सिंगल्स सेक्शनल मुकाबला पुतुल सोनावाल बनाम अनवर हमादा (केन्या)
10:30 PM मुक्केबाजी – महिला 51 किग्रा (अंतिम-16) साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकानेल (बोत्सवाना)
11:35 PM पैरा एथलेटिक्स – महिला शॉटपुट F57 फाइनल (मेडल इवेंट) शर्मिला धांकर, शिल्पा के. शायला
11:40 PM एथलेटिक्स – पुरुष ऊंची कूद फाइनल (मेडल इवेंट) सर्वेश अनिल कुशारे, तेजस्विन शंकर, जे. आदर्श राम
12:30 AM (28 जुलाई) भारोत्तोलन – पुरुष 79 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट) वी. अजय बाबू
1:00 AM (28 जुलाई) मुक्केबाजी – पुरुष 70 किग्रा (अंतिम-16) सुमित कुंडू बनाम जॉन मैककोनेल (उत्तरी आयरलैंड)
1:44 AM (28 जुलाई) तैराकी – पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल (मेडल इवेंट)* साजन प्रकाश
1:57 AM (28 जुलाई) पैरा एथलेटिक्स – पुरुष 100 मीटर T38 फाइनल (मेडल इवेंट) राकेशभाई भट्ट, श्रेयांश त्रिवेदी
2:15 AM (28 जुलाई) एथलेटिक्स – पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (मेडल इवेंट)* तेजस शिर्से

02:14 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: जिम्नास्टिक, पैरा एथलेटिक्स और तैराकी में भी बड़ा दिन

महिला वॉल्ट फाइनल में प्रतिष्ठा सामंता भारत के लिए पदक जीतने की कोशिश करेंगी। पैरा एथलेटिक्स में महिला शॉटपुट एफ57 फाइनल में शिल्पा के. शायला और शर्मिला धांकर मैदान में होंगी, जबकि पुरुष टी38 100 मीटर फाइनल में राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी दौड़ेंगे। तैराकी में साजन प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई की हीट में उतरेंगे और क्वालिफाई करने पर फाइनल भी खेलेंगे। 

02:13 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: भारोत्तोलन और मुक्केबाजी में पदकों की उम्मीद

भारोत्तोलन में भारत की चुनौती तीन अलग-अलग वर्गों में रहेगी। ज्ञानेश्वरी यादव, बिंद्यारानी देवी और वल्लूरी अजय बाबू अपने-अपने फाइनल में उतरेंगे। तीनों से भारत को पदक की उम्मीद है। मुक्केबाजी में भी चार भारतीय मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे। पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच, अंकुश, साक्षी चौधरी और सुमित कुंडू अपने-अपने मुकाबले खेलेंगे और अगले दौर में पहुंचने की कोशिश करेंगे।

02:13 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर और तेजस्विन शंकर पर नजर

भारत के स्टार लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। वहीं लोकेश सत्यनाथन भी इसी स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में तेजस शिर्से पहले हीट में दौड़ेंगे और क्वालिफाई करने पर देर रात फाइनल भी खेलेंगे। दिन का सबसे बड़ा ट्रैक एंड फील्ड मुकाबला पुरुषों की ऊंची कूद का फाइनल होगा, जिसमें सर्वेश अनिल कुशारे, आदर्श राम और तेजस्विन शंकर भारत की पदक उम्मीद होंगे।

Source link
#Cwg #Day #Liveशरशकरसजन #और #तजस #अपनअपन #इवट #क #फइनल #म #गरदर #सपरट #म #नह #बढ #पए #आग #Commonwealth #Games #Day #Live #Sreeshankar #Tejaswin #Bindyarani #Live #Updates #Results #Medals #Tally

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *