रायसेन में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम किया:  सड़क पर बैठे, बंद किया स्टेट हाईवे-44, प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म किया धरना – Raisen News

रायसेन में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को भंवरगढ़ गांव के ग्रामीणों चक्काजाम कर दिया।इस दौरान सिलवानी-गैरतगंज स्टेट हाईवे-44 कई घंटों तक बंद रहा। ग्रामीण वहीं सड़क पर बैठे रहे। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी ग्रामीणों को समझाया उसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली नहीं होने से दैनिक कामकाज प्रभावित होता है। बच्चे पढ़ाई भी नहीं कर पाते हैं। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई। लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने सड़क पर बैठकर विरोध जताया। दोनों ओर वाहनों की लगी कतारें चक्काजाम के कारण स्टेट हाईवे-44 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर गैरतगंज पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गैरतगंज थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्या सुनी। आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म थाना प्रभारी और अधिकारियों ने ग्रामीणों को बिजली व्यवस्था जल्द बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। करीब एक घंटे बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

Source link
#रयसन #म #बजल #सकट #स #परशन #गरमण #न #चककजम #कय #सडक #पर #बठ #बद #कय #सटट #हईव44 #परशसन #क #आशवसन #क #बद #खतम #कय #धरन #Raisen #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *