![]()
आगर-मालवा में मंगलवार रात जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने करीब डेढ़ घंटे तक धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए विरोध दर्ज कराया। केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि जनहित के मुद्दों को उठाने पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। प्रदेश प्रवक्ता बोले- लोकतंत्र कमजोर करने की कोशिश कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला ने कहा कि राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष रईस शेख ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। दिल्ली की कार्रवाई के विरोध में हुआ प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं ने बताया कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। इसी के विरोध में देशभर के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। आगर-मालवा में भी कार्यकर्ताओं ने इसी क्रम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रईस शेख सहित कांग्रेस और एनएसयूआई के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसके बाद सभी कार्यकर्ता वहां से रवाना हो गए।
Source link
#रहल #गध #क #गरफतर #क #वरध #कगरस #करयकरतओ #न #कलकटरट #क #समन #डढ #घट #धरन #दय #बल #लकततर #कमजर #करन #क #कशश #Agar #Malwa #News


