लग्जरी कार पर हूटर लगाकर घूम रहा था सरपंच:  मुरार में मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकड़े गए सरपंच, 5 हजार का चालान भरा – Gwalior News

लग्जरी कार पर हूटर लगाकर घूम रहा था सरपंच: मुरार में मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकड़े गए सरपंच, 5 हजार का चालान भरा – Gwalior News

लग्जरी कार पर हूटर लगाकर घूम रहा था सरपंच:  मुरार में मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकड़े गए सरपंच, 5 हजार का चालान भरा – Gwalior News


ग्वालियर में लग्जरी वाहनों पर अवैध रूप से हूटर लगाने और शीशों पर काली फिल्म चढ़ाकर रौब जमाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार रात को मुरार स्थित सात नंबर चौराहे पर चली मोबाइल कोर्ट और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान एक सरपंच साहब पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अपनी स्कॉर्पियो कार पर हूटर लगाकर घूम रहे सरपंच ने चालान से बचने के लिए कई तिकड़म और बहाने लगाए, लेकिन पुलिस ने मौके पर ही हूटर उतरवाया और 5 हजार रुपए का जुर्माना ठोक दिया। अभियान के दौरान कुल 28 वाहनों पर चालान की कार्रवाई कर 51,500 रुपए का राजस्व वसूला गया। 7 नंबर चौराहे पर चेकिंग, स्कॉर्पियो रोकते ही निकला सरपंच का वाहन मुरार के सात नंबर चौराहा पर मोबाइल कोर्ट के साथ गोला का मंदिर ट्रैफिक थाने के टीआई प्रबल यादव अपनी टीम के साथ वाहनों की धरपकड़ कर रहे थे। इसी दौरान हूटर बजाती हुई एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार आती दिखी, जिसे टीम ने तुरंत घेराबंदी कर रोक लिया। पूछताछ करने पर चालक ने रौब झाड़ते हुए खुद को सरपंच बताया। हालांकि, मोबाइल कोर्ट और पुलिस अधिकारियों के सख्त रुख के आगे सरपंच की एक न चली। पुलिस ने सबसे पहले गाड़ी से हूटर उतरवाकर जब्त किया और फिर ₹5,000 की रसीद थमा दी। ट्रैफिक पुलिस की चेतावनी
गोला का मंदिर थाना टीआई ट्रैफिक प्रबल यादव ने बताया कि निजी या अनाधिकृत वाहनों पर हूटर-सायरन लगाना और काली फिल्म का इस्तेमाल करना पूरी तरह गैरकानूनी है। मोबाइल कोर्ट के साथ यह चेकिंग अभियान शहर के अलग-अलग चौराहों पर लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#लगजर #कर #पर #हटर #लगकर #घम #रह #थ #सरपच #मरर #म #मजसटरट #चकग #म #पकड #गए #सरपच #हजर #क #चलन #भर #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *