लॉकअप 2 में पत्नी गौतमी को देख रोमांटिक हुए राम कपूर, बांहों में लेकर किया किस, कंटेस्टेंट्स भी शरमाए

लॉकअप 2 में पत्नी गौतमी को देख रोमांटिक हुए राम कपूर, बांहों में लेकर किया किस, कंटेस्टेंट्स भी शरमाए


ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में अभिनेता राम कपूर पहले दिन से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में एक तरफ जहां अपने व्यवहार की वजह से वह विवादों में आए और उनके कैरेक्टर पर सवाल उठे, वहीं दूसरी ओर उनके साफ-सुथरे गेम की सराहना भी की गई। हालिया एपिसोड में राम कपूर की पत्नी और अभिनेत्री गौतमी कपूर विजिटर बनकर लॉकअप में आईं, जहां दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

गौतमी को देखते ही राम कपूर सुपर एक्साइटेड हो गए। राम जेल के अंदर बंद थे और गौतमी सेल के बाहर खड़ी थीं। हफ्तों बाद एक-दूसरे को देखकर दोनों भावुक हो गए। राम ने गौतमी को जोर से गले लगाया और दोनों ने एक-दूसरे को लिपलॉक किया। राम और गौतमी के इस प्यार को देखकर पास के ही दूसरे लॉकअप में बंद वरुण यादव और हर्षद चोपड़ा शरमाते हुए नजर आए। दोनों का यह रोमांटिक अंदाज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस दौरान गौतमी का शांत स्वभाव और अन्य कंटेस्टेंट के प्रति उनका रवैया लोगों को बेहद पसंद आया। इससे पहले शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने राम कपूर के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह जिस तरह बार-बार किस करने लगते हैं, उससे उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस होता है। गौतमी ने इस मुद्दे पर श्रेया से बहुत ही अच्छे से मुलाकात की और उनसे माफी मांगी। गौतमी ने कहा कि वह पति के इस बिहेवियर को सही नहीं ठहरा रही हैं, लेकिन राम असल जिंदगी में भी ऐसे ही हैं और लोगों के प्रति अपने अफेक्शन को छिपाते नहीं हैं।

वहीं गेम की बात करें तो इस हफ्ते हुए क्रैकडाउन टास्क के बाद राम कपूर फिनाले वीक में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, वरुण यादव तथा शिल्पा शिंदे के बीच फिनाले में पहुंचने की कड़ी टक्कर चल रही है। आने वाले जजमेंट डे पर किसी एक खिलाड़ी का सफर खत्म हो जाएगा। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें हैं कि शिल्पा शिंदे शो से बेघर हो सकती हैं, क्योंकि वह काफी इमोशनली डाउन चल रही हैं और अपनी दोस्त श्रेया कालरा से भी उनकी अनबन चल रही है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *