मुरैना| जेएसी सदस्यों ने चंबल कॉलोनी स्थित लोहपीटा परिवारों की बस्ती में पहुंचकर बच्चों को उपहार और जरूरत की सामग्री वितरित की। इससे पहले नवरात्रि के अवसर पर जेएसी मुरैना जागृति द्वारा गरबा-डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और गरबा की थाप पर महिलाओं ने नृत्य किया। जेएसी अध्यक्ष इति माहेश्वरी ने कहा संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना क्लब का प्रमुख उद्देश्य है।
Source link
#लहपट #परवर #क #बचच #क #दए #उपहर #Morena #News
Posted inइंदौर समाचार


