![]()
भिंड निवासी सत्यप्रकाश उर्फ बादशाह जाटव ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर खुद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने की साजिश रची। पुलिस की सख्ती पर उसने बिहार निवासी और नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता की हत्या कर शव उप्र के पचनदा में नदी में फेंकना कबूल किया। पुलिस टीम शव की तलाश कर रही है। पहले से शादीशुदा और निसंतान सत्यप्रकाश का कॉलेज में पढ़ाई के दौरान स्नेहलता से संपर्क हुआ था।
लिव इन रिलेशनशिप में रहने से दोनों का एक बेटा भी हुआ। पत्नी से विवाद के चलते सत्यप्रकाश ने साजिश रची और 8 अक्टूबर को बेटे को अपनी पत्नी को सौंप दिया। इसके बाद वह स्नेहलता को कानपुर घुमाने के बहाने एंबुलेंस ड्राइवर राजवीर खन्ना और एक अन्य साथी के साथ ले गया और रास्ते में हत्या कर दी। पर्चा भी छपवाया
सत्यप्रकाश ने सिटी कोतवाली पुलिस को लिखित में आवेदन देते हुए स्नेहलता के गुमशुदा होने की सूचना दर्ज कराई। साथ ही, इसने पर्चा भी छपवा लिया। लेकिन पुलिस ने जब पड़ताल की, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। लापता युवती की हत्या करने की जानकारी सामने आई है। उसके शव को तलाश किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।’ -मुकेश शाक्य, टीआई सिटी कोतवाली
Source link
#नरसग #ऑफसर #क #सथ #सनसनखज #वरदत #शदशद #यवक #न #लवइन #परटनर #क #कनपर #ल #जकर #हतय #कर #द #Bhind #News

